कैबिनेट का ऐलान, ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान मिलेगी Vinesh Phogat को करोड़ों सुविधाएं

नई दिल्ली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार ने कुश्ती से राजनीति में आईं कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य की खेल नीति के तहत लिया गया है। दरअसल, जिंद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में ये मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था। राज्य कैबिनेट ने इस मामले को एक विशेष अपवाद मानते हुए विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सम्मान और लाभ देने का फैसला किया है। सरकार ने ये भी स्पष्ट किया कि अब वह एक विधायक हैं। इसलिए उन्हें ये निर्णय लेने का विकल्प दिया जाएगा कि वह कौन से लाभ लेना चाहती हैं।

ओलंपिक पदक विजेता को मिलते हैं ये लाभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत ओलंपिक रजत पदक विजेता को तीन प्रमुख लाभ दिए जाते हैं। जिनमें से खिलाड़ी एक ही पुरस्कार चुन सकते हैं। चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ी को सरकारी नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक प्लॉट दिया जाता है।

ओलंपिक फाइनल से पहले वजन अधिक होने पर किया गया था डिस्क्वालिफाई
बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में एक तकनीकी कारण से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने सेमीफाइनल मैच जीता था और हरियाणा सरकार ने उनके प्रदर्शन को ऐतिहासिक मानते हुए उन्हें ओलंपिक पदक विजेता का दर्जा देने की घोषणा की।

विनेश ने मुख्‍यमंत्री को याद दिलाया था उनका वादा
मुख्यमंत्री ने उस समय ट्वीट कर कहा था कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट का सम्मान कम नहीं होने दिया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान विनेश फोगाट ने मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि विनेश हमारी बेटी है और उसे ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान पुरस्कार मिलेगा, लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। फोगाट ने कहा कि ये पैसे का नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल है। पूरे हरियाणा से लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मुझे सरकार से नकद पुरस्कार मिला?

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव