सिंगरौली बस स्टैंड पर खड़े-खड़े ‘आग का गोला’ बनी बसें; जिंदा जला क्लीनर

सिंगरौली

 मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बड़ी घटना हो गई। सोमवार (24 मार्च) की देर रात बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में आग भड़क गई। एक बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों बसें खाक हो चुकी थीं। आग कैसे लगी? फिलहाल कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए कैसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, सिंगरौली बस स्टैंड पर विजय ट्रैवल्स और सिद्दीकी बस सर्विस की बस आसपास खड़ी थीं। सोमवार रात 12 बजे विजय ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लग गई। बगल में खड़ी सिद्दीकी बस भी चपेट में आ गई। विजय ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर जाहिद खान, कंडक्टर काशी पटेल और क्लीनर हरीश पनिका सो रहे थे।

बस में ही जिंदा जला हरीश
आग की आंच लगी तो काशी की आंख खुली। काशी घबराकर उठा और बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। काशी आगे और जाहिद पीछे वाले गेट से बाहर आ गए। हरीश नहीं निकल पाया। बस के अंदर ही हरीश जिंदा जल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बता दें कि हरीश पनिका (24) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के वाड्रफ नगर का रहने वाला था। साल 2023 में उसकी शादी हुई है। कोई संतान नहीं है।

सुबह 4 बजे बुझी आग
शुरुआती जांच में पता चला है कि आग में खाक हुई विजय ट्रैवल्स की बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के लिए चलती थी। रात करीब 9 बजे अंबिकापुर से चलकर बैढ़न आई थी। बस स्टैंड में खड़ी थी। बस स्टैंड पर जाहिद, काशी और हरीश ने मिलकर शराब पी। 11 बजे तीनों खाना खाकर सो गए। रात 12 बजे के बाद अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। मंगलवार सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया। बस के साथ  हरीश भी जल गया।

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव