नागपुर से इंदौर जा रही बस खंडवा स्थित आबना नदी के पुल के पास पलटी, 18 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

खंडवा
खंडवा के निकट ग्राम ठिठिया जोशी स्थित आबना नदी के पुल से पहले तड़के स्लीपर कोच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस नागपुर से इंदौर जा रही थी। दुर्घटना सुबह पौने छह बजे के लगभग की है। इसमें 18 यात्री घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा सुबह धुंध की वजह से अंधे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ। दुर्घटना स्थल पुलिस रिकार्ड में ब्लैक स्पाट के रूप में दर्ज है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है, इसके बावजूद यहां कोई सुधार नहीं हो रहा है।

खंडवा-देड़तलाई राजमार्ग पर रविवार सुबह ग्राम ठिठिया जोशी के पुल के पास नागपूर से आ रही रातरानी स्लीपर बस क्रमांक एमपी 09 एफए 8096 बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्डे में गिर गई। मोड़ पर चालक नियंत्रण खोने से बस नदी के पुराने पुल की ओर नीचे उतर कर पलट गई। बस की गति धीमी हो जाने से यात्रियों को मामूली चोट आई है। बस पलटने पर जोर की आवाज आने और यात्रियों का शोर सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद और पुुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे सहित पुलिसकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

कांच फोड़कर बाहर निकाला गया
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। बस कंडेक्टर साइड पलटने से यात्रियों को पीछे के इमरजेंसी गेट का कांच फोड़ कर तथा चालक के गेट से बाहर निकाला गया। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल से आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 एबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
 जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि बस दुर्घटना में चोट आने पर 18 यात्रियों को जिला अस्पताल लाया गया हैं। इन्हें मामूली चोट आई है। चिकित्सक और स्टाफ यहां मौजूद है। सभी का इलाज किया जा रहा है। एक.दो लोगों को सिर में चोट आई है। सभी सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है।

यह यात्री हुए घायल
28 वर्षीय पुष्पेंद्र (रीवा),22 वर्षीय अमन (सोनकच्छ), 55 वर्षीय दीलिप (अमरावती),40 वर्षीय संदीप (परसपुर),38 वर्षीय राहुल (बड़वानी), 30 वर्षीय चेतन (अमरावती), 36 वर्षीय मनोज (बड़वाह) ,65 वर्षीय अरूणा (राजनांदगांव छत्तीसगढ़), 55 वर्षीय इंदिरा (नागपुर),26 वर्षीय विवेकानंद (नागपुर), 35 वर्षीय वसीम (सनावद), 48 वर्षीय जयप्रकाश (मिर्जापुर उत्तरप्रदेश), 45 वर्षीय प्रेमसिंह (बड़वाह), 73 वर्षीय भंवरलाल (इंदौर), 58 वर्षीय प्रिया (इंदौर), 14 वर्षीय आयुष (उज्जैन), 45 वर्षीय सोनू (इंदौर)।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने शुक्रवार को बिना रूके लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (ATPS)की 210…

खुद को IAS बताकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

भोपाल मंत्रालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वयं को 2019 बैच का अधिकारी बताकर पहुंच गया। योगेंद्र सिंह चौहान नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से इंदौर का रहने वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा