आगर मालवा में बस हादसा, दिल्ली से इंदौर जा रही बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल, 1 बच्ची की मौत

राजगढ़
आगर मालवा ज़िले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। इसमें 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। दिल्ली से इंदौर जा रही एक बस सुबह लगभग 7 बजे सुसनेर के पास पलट गई। हादसा उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552G पर किटखेड़ी मोड़ के पास हुआ। हादसे के बाद बस में फंसी बच्ची को जेसीबी की मदद से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ को गंभीर चोटों के कारण ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कलेक्टर, एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायज़ा लिया।

कैसे हुआ हादसा

हादसा सुबह करीब 7 बजे सुसनेर के पास किटखेड़ी मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक़्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए आगे आकर घायलों को बस से बाहर निकाला। एक 6 साल की बच्ची बस के नीचे दब गई थी। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर बच्ची को निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। सभी घायलों को फौरन सुसनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज शुरू किया। करीब 8-9 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। SDOP देवनारायण यादव समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हादसे की ख़बर मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और बाद में अस्पताल जाकर घायलों से मिले और उनका हाल-चाल पूछा।
मीडिया से बोले एसपी

एसपी विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया, 'दिल्ली से इंदौर जा रही बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है।'
हादसे की जांच कर रही पुलिस

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि बस तेज़ रफ़्तार और चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों और मृतक बच्ची के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

admin

Related Posts

भोपाल में युवक की हत्या, होटल मालिक पर चाकू से हमला; गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव और

भोपाल  भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के युवक…

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम ने 8 करोड़ रुपये का लाभांश मध्यप्रदेश शासन को किया अर्पित

भोपाल  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की बैठक में निगम के अंशधारी मध्यप्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के अंतरिम लाभांश के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान