अजमेर शरीफ दरगाह के पास गरजा बुलडोजर, सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा

अजमेर

अजमेर में शरीफ दरगाह के आसपास गुरुवार सुबह एक साथ कई बुलडोजर गरजे। अजमेर शरीफ दरगाह, अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के आसपास अजमेर नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण तोड़े जाने से वहां तनाव उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स से पहले अजमेर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। सुबह ही नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ दरगाह क्षेत्र में पहुंच गई। गजरते बुलडोजरों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नारेबाजी शुरू कर दी गई। लोग बुलडोजर के सामने आकर खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो झड़प भी हुई। विरोध के बावजूद बुलडोजरों ने अपना काम जारी रखा।

सड़क और नाले पर अतिक्रमण करके बनाए गए दुकानों को तोड़ डाला गया। नगर निगम का कहना है कि दरगाह क्षेत्र में बड़े पैमाने अतिक्रमण किया गया है। उर्स में बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग अजमेर आते हैं और अतिक्रण की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाया गया है।

इसी तरह अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के पास भी नगर निगम का पीला पंजा खूब चला। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।

admin

Related Posts

पारदर्शिता और बढ़ेगा युवाओं का विश्वास, RPSC अब हर परीक्षा के नंबर करेगा सार्वजनिक

जयपुर. राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में भजनलाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अब उम्मीदवारों के प्राप्तांकों को लेकर…

सेना में मेजर के साथ हैं लग्जरी फैशन ब्रांड, जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी का होगा शाही स्वागत

जोधपुर. थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना 8 फरवरी से जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगी। राजकुमारी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना