पूर्व स्पेशल डीजी व कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, सरकारी जमीन पर कब्जा था

मुरैना
जौरा कस्बे की एमएस रोड पर पूर्व स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा व कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सभी ने अपने घरों के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को एसडीएम व तहसीलदार ने जेसीबी से यहां जमीन पर किए गए अस्थाई व स्थाई निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की। पूर्व स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव, एक अन्य त्रिलोक कुशवाह ने बेशकीमती 10 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसको लेकर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इस अतिक्रमण को हटाने के आदेश जारी किए।
 
हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन
मंगलवार को एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, तहसीलदार कल्पना कुशवाह सहित राजस्व व पुलिस का अमला अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। लगभग दो से तीन घंटे तक चली अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर का कहना है कि न्यायालय में अवमानना याचिका के पालन में शासकीय भूमि पर किए कब्जे को हटाने कार्रवाई की गई है।

राजनीतिक जमीन तलाश में सरकारी जमीन पर कब्जा
दोनों नेता संजय यादव और त्रिलोक कुशवाह जौरा में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश करने पहुंचे थे, जिसके लिए उन्होंने यहां अपने मकान भी बनवाए, लेकिन इस बीच सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर लिया। इस जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है, जमीन तीनों के घरों के सामने थी, जहां शौचालय, पार्क टिनशेड व पक्के फर्श कराकर खुद के उपयोग में लेना शुरू कर दिया गया था।

admin

Related Posts

LPG संकट से मध्य प्रदेश में मुश्किलें, गैस न मिलने से रसोई ठंडी, होटल-ढाबे बंद होने के कगार पर, 3 दीनदयाल रसोई बंद

भोपाल  मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस का गंभीर संकट सामने आ गया है। घरेलू रसोई से लेकर होटल-ढाबों तक चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। एक ओर घरेलू गैस सिलेंडर के…

कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, पहले पिटाई फिर कार से कुचला, सीएम ने शोक व्यक्त किया

 उज्जैन   उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी