जामनगर के पिरोटन द्वीप पर बुलडोजर एक्शन, 9 मजहबी ढांचे ध्वस्त… राष्ट्रीय सुरक्षा को था खतरा

जामनगर

गुजरात के जामनगर में सरकार ने समुद्र किनारे एक बड़ा बुलडोजर ऐक्शन चलाया है। यहां पिरोटन टापू पर बनाए गए 9 मजहबी ढांचों समेत अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह ऐक्शन लिया गया है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

गुजरात सरकार के सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि पिरोटन टापू पर 4000 स्क्वॉयर फीट में यह अतिक्रमण फैला था। राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री इकोसिस्टम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पिरोटन आइलैंड पांच एसपीएम (सिंगल पॉइंट मूरिंग) के पास मौजूद है, जो देश का 60 फीसदी क्रूड ऑइल की आपूर्ति करता है। यह आइलैंड मेरीन नेशनल पार्क का हिस्सा है। सरकार की ओर से बताया गया कि अतिक्रमण से मेरीन लाइफ को नुकसान पहुंच रहा था।

गुजरात सरकार ने कहा है कि मजहबी ढांचों के निर्माण की वजह से इलाके में लोगों की अवैध आवाजाही बढ़ गई थी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता खड़ी हो गई थी। यह जगह ड्रग्स की खेप समेत अन्य अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकती थी। अतिक्रमण और इससे जुड़ी गतिविधियों से अहम उद्योगों और रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए खतरा पैदा हो गया था।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बुलडोजर ऐक्शन से पहले और बाद का दृश्य दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, 'जामनगर में पिरोटन टापू अब सभी अवैध अतिक्रमण से मुक्त है। पिरोटन आइलैंड मरीन नेशनल पार्क का हिस्सा है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। कल 9 अवैध धार्मिक ढांचों को जो 4000 स्क्वॉयर फीट में फैले थे, आइलैंड से हटा दिया गया और प्राकृतिक स्थिति को बहाल किया गया।'

admin

Related Posts

बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह