केद्र शासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मार्च में प्रस्तावित, राजनीतिक दलों ने जताई आपत्ति

जम्मू
केद्र शासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मार्च में प्रस्तावित है। सभी बजट सत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसके समय को लेकर आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। वह चाहते हैं कि इसे फरवरी में ही आयोजित किया जाए । उल्लेखनीय है कि गत 20 जनवरी को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में प्रदेश केबिनेट की बैठक में बजट सत्र को मार्च में बुलाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का यह बीते आठ साल में पहला बजट सत्र होगा। जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा का अंतिम बजट सत्र फरवरी 2018 में हुआ था और जून 2018 मे तत्कालीन राज्य सरकार गिर गई थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2024 में ही विधानसभा चुनाव हुए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बन गया था। आगामी बजट सत्र केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला बजट सत्र होने जा रहा है। इसमें वर्ष 2025-26 के बजट को पेश किया जाएगा। मार्च में ही इस्लामिक कैलेंडर का रमजान माह शुरू होगा। रमजान में ही मुस्लिम समुदाय के लोग दिनभर रोजा रखते हैं और अपना अधिकांश समय इबादत में बिताते हैं।

मतदाताओं से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं कर पाएंगे
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन ने कहा कि मार्च में जब पाक रमजान होगा, विधानसभा का सत्र बुलाना सही नहीं रहेगा। इससे अधिकांश विधायकों के लिए असुविधा होगी। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में आधे से ज्यादा विधायक मुस्लिम हैं और सभी उस दौरान रोजदार होंगे। प्रदेश सरकार को इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए। पाक रमजान में कई विधाायक सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाएंगे और वह अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े मुद्दों पर भी बात नहीं कर पाएंगे।

सत्र को फरवरी में बुलाने की अपील
सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक ने अपना नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा कि यह सही है कि पाक रमजान में कोई काम बंद नहीं होता, जीवन से जुड़ी हर गतिविधि चलती रहती है, लोग अपने काम धंधे करते हैं, लेकिन फिर भी रमजान में सत्र नहीं बुलाया जाना चाहिए। पाक रमजान में हम सभी लोग रोजा रखते हैं और ज्यादातर वक्त मस्जिदों में रहते हैं। इसलिए बेहतर है कि सत्र को फरवरी में बुलाया जाए, पहले भी तो यह फरवरी में हो चुका है।

मार्च में बजट सत्र बुलाने का प्रस्ताव कैसे पारित हुआ?
जम्मू-कश्मीर अवामी इत्तिहाद पार्टी के विधायक शेख खुर्शीद ने कहा कि अगर हम कहेंगे कि रमजान में यह सत्र नहीं बुलाया जाना चाहिए तो हमें कट्टरपंथी कहा जाएगा। पाक रमजान तो इबादत और रोजदारी का महीना है। जब किसी ने रोजा रखा होता है तो उस पर कई पाबंदियां होती हैं, ऐसी स्थिति में विधानसभा सत्र में भाग लेना और अपने मतदाताओं के प्रति जिम्मेदारी को पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हमें यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर सबकुछ जानते हुए भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मार्च में बजट सत्र बुलाने का प्रस्ताव कैसे पारित किया है। खैर, अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और हमें उम्मीद है कि सरकार इस विषय मे जरूर आशाजनक कार्रवाई करेगी।

  • admin

    Related Posts

    नए पीएम बालेन का सख्त एक्शन, ओली पर आरोप और Gen-Z आंदोलन में फायरिंग का विवाद

    काठमांडू  नेपाल की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा भूचाल आया है. सुबह-सुबह नेपाल पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके…

    भारत में गलत इरादे से प्रवेश करने वाले US-यूक्रेनी नागरिकों को शाह की सीधी चेतावनी

    नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  स्पष्ट किया कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों से भारत को कोई खतरा नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया