कुमराला-चकनवाला मार्ग के लिए बजट हुआ स्वीकृत, 14 करोड़ 28 लाख के बजट से सुगम होगी 20 गांवों की मंजिल, बनेगी सड़क

गजरौला
तिगरी मार्ग पर गांव कुमराला से चकनवाला को जोड़ने वाले मार्ग से गुजरने वाले 20 गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब उन्हें जल्द ही गढ्डायुक्त सड़क से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए शासन से 14 करोड़ 28 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि खादर क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और लंबे समय से बदहाल स्थिति में भी है। अधिकांश सड़कों की दशा बदली, लेकिन इस मार्ग की बदहाली से लोगों को काफी परेशानी होती है। जबकि इस मार्ग से पूरा खादर क्षेत्र जुड़ा है।

इस सड़क से ये गांव जुड़े हुए हैं
इस सड़क से गांव चकनवाला, सिकरी खादर, मुरादपुर, नगलिया मेव टोकरा पट्टी, नौनेर, सुनपुरा खुर्द, सुनपुरा कलां, सिहाली गोसाई, सिहाली मेव, अलीनगर, दारानगर, शीशोवाली, मंदिर वाली भुड्डी, कर्रमल्लीपुर सहित लगभग 20 से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का इस सड़क से जाना-जाना लगा रहता है।

कई बार समस्या उठी तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क में पट्टी लगाकर मामला चलता कर दिया। वो, दो-तीन दिन बाद ही उखड़ जाती हैं। लेकिन, इस सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने प्रयास करके अब शासन से 14 करोड़ 28 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत करवाए हैं।

सड़क बन जाने से लोगों को मिलेगी राहत
सड़क निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। सिहाली गोसाई के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल सलाम, नगलिया मेव के रहने वाले सुशील सैनी, टोकरा पट़्टी के रहने वाले बब्बू खां, सिकरी खादर के रहने वाले डॉ. इशरत अली आदि लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। यही सड़क पूरे खादर को जोड़ती है, लेकिन अब शासन से पैसे मिला है तो यह भी खुशी की बात है। विधायक राजीव तरारा ने बताया कि जल्द ही इस दस किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    जर्मनी में यूपी की रक्षा क्षेत्र में जोरदार दस्तक, उपमुख्यमंत्री और आईटी मंत्री से वैश्विक कंपनियों ने किया संवाद

    उपमुख्यमंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने वैश्विक रक्षा कंपनियों से किया संवाद  जर्मनी में यूपी की दमदार दस्तक में रक्षा संबंधी निवेश को मिला समर्थन जर्मनी/लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…

    मुख्यमंत्री ने भारत-जापान आर्थिक सहयोग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जताई अपनी प्रतिबद्धता

    सीएम योगी ने मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्यौता नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख सेक्टर्स में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें