कुट्टू आटे का मामला: दिल्ली में 200 लोग बीमार, AAP ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली 
नवरात्री के पहले दिन दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से हड़कंप मच गया. दिल्ली के कई इलाकों में लगभग 200 लोग इस आटे को खाने से बीमार हो चुके हैं. बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीजेआरएम अस्पताल पहुंचे अधिकतर मरीजों को उल्टी की शिकायत हो रही है. आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नवरात्रि में व्रती लोगों के खाने में भी मिलावट हो रही है और चार इंजन की सरकार डांडिया खेलने में मग्न है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दुल्ली पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सतर्क किया और फूड विभाग को इस बात की जानकारी दी गई. जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की हालत स्थिर है.

इन इलाकों में लोग पड़े बीमार
नवरात्रि के पहले दिन कई लोगों को कुट्टू का आटा खाना उनकी सेहत के लिए महंगा पड़ गया. दिल्ली के कई इलाकों में 150 से 200 लोग इस कुट्टू के आटे को खाने से बीमार पड़ गए, जिनमें जहांगीरपुरी, महेन्द्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर इलाके शामिल हैं. बीमार लोगों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल और बुराड़ी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया.

चार इंजन की सरकार डांडियां खेलने में मग्न: आप विधायक
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोगों की तबियत खराब हो गई है. बाबू जगजीवन राम और बुराड़ी अस्पताल में सैंकड़ों लोगों के भर्ती होने की खबर है. इसके आगे विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोचिए नवरात्रि में शुद्ध माने जाने वाले व्रती लोगों के खाने में भी मिलावट हो रही है और चार इंजन की सरकार डांडिया खेलने में मग्न है.

नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है. इस पावन अवसर पर हिंदू लोग 9 दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और कई जगह गरबा डांडिया का भी आयोजन किया जाता है.

 

admin

Related Posts

दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में एक इंजन बंद होने से 160 यात्री सुरक्षित उतरे

 नई दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी…

Delhi EV Policy 2.0: 2030 तक रोड टैक्स फ्री, कार पर 1 लाख की छूट! दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी के प्रमुख लाभ

 नई दिल्ली Delhi EV Policy 2.0 Explained: दिल्ली की हवा में अब सिर्फ ठंडक नहीं, एक बेचैनी भी घुली है. सुबह का आसमान कई बार धुंध नहीं, धुएं की चादर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम