अहमदाबाद में एक HIV पॉजिटिव शख्स की हैवानियत, नाबालिग को किडनैप करके 10 महीने किया यौन शोषण

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक HIV पॉजिटिव शख्स ने नाबालिग लड़की को किडनैप करने के साथ उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इस पूरे मामले के खुलासे के बाद मुख्य आरोपी के साथ HIV पॉजिटिव शख्स की मां और भाई को भी अरेस्ट किया है। दोनों के ऊपर आराेप है कि उन्होंने नाबालिग लड़की का छिपाने में मदद की। नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि HIV पॉजिटिव शख्स ने नबालिग लड़की से पहले छह अन्य महिलाओं का भी शोषण किया था। एचआईवी पॉजिटिव शख्य के चंगुल में फंसी नाबालिग पीड़ित को 10 महीने के बाद छुड़ाया जा सका है। पुलिस ने अनुसार आरोपी ने पीड़ित के साथ शादी का वादा करके यौन शोषण किया।

किडनैप करके किया यौन शोषण
पुलिस के अनुसार पिछले साल 22 मार्च को पीड़िता अपने परिवार के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 8 बजे उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने तब आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में यह मामला उच्च अधिकारियों को हैंडओवर किया गया। जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो इस अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच की AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सौंप दिया गया। लड़की के पिता ने गुजरात हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की। आखिरकार AHTU ने मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के एक शहर में ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को वापस अहमदाबाद लाया गया। इस पूरे मामले के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप है कि इस शख्स के वहशीपन से कितनों को एड्स का संक्रमण हुआ होगा।

छह अन्य की तलाश शुरू
पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी पिछले 10 साल से HIV से पीड़ित है। इससे पुलिस को शक है कि पीड़िता भी संक्रमित हो सकती है। पुलिस के बयान में उल्लेख किया गया है कि HIV पॉजिटिव आरोपी ने पहले भी छह अन्य महिलाओं का यौन शोषण किया होगा। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। AHTU के बयान में यह भी कहा गया है कि मुख्य आरोपी लड़की के पिता के कार्यस्थल के पास काम करता था और उसका उनसे परिचय था। वह उनके घर आने-जाने लगा और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होने लगा। इस तरह उसका लड़की से भी संपर्क हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया जा सकेगा, ताकि यह पता चल सके कि उसे एचआईवी का संक्रमण हो नहीं हुआ है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट अभी बाकी है क्योंकि वह बीमार है और 10 महीने की इस घटना से सदमे में है।

  • admin

    Related Posts

    FASTag धोखाधड़ी का खतरा: नकली वेबसाइट व QR कोड से बचने के लिए NHAI की सलाह

     नई दिल्ली देशभर में FASTag (फास्टैग) इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों को इन दिनों फर्जी वेबसाइटों और नकली QR (क्यूआर) कोड के जरिये साइबर ठगी का सामना करना पड़ रहा…

    बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

    नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह