महाराष्ट्र के पुणे में हैवानियत!, बस में महिला से रेप, CCTV में कैद हुआ दरिंदा, पुलिस की कई टीमें तैनात

पुणे
महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सीरियल अपराधी ने स्वारगेट बस डिपो में खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस में 26 वर्षीय महिला के साथ रेप किया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने गृहनगर सतारा जिले के लिए बस पकड़ने के इंतजार में थी। स्वारगेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी और चैन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे स्वारगेट बस स्टैंड के एक प्लेटफॉर्म पर पैठण जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी ने उसे यह कहकर गुमराह किया कि उसकी बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। संदिग्ध ने उसे डिपो में खड़ी राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस में चढ़ने को कहा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ वहां तक चली गई, जहां एक बस सुनसान जगह पर खड़ी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बस के अंदर बैठने के लिए कहा और फिर खुद भी अंदर घुस गया। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज से हुई पहचान, पुलिस की कई टीमें तैनात
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। स्वारगेट बस स्टैंड पर लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुणे पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह