जुआ खेलने के लिए पैसे न देने पर की जीजा की हत्या, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में अंधे कत्ल का खुलासा

सूरजपुर.

सूरजपुर जिले के ग्राम रविन्द्रनगर निवासी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि उसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था। वही दीपावली के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया।

मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी, एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर बारीकी से साक्ष्य का संकलन किया गया। जिसके बाद सभी पहलुओं पर जांच करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर को बगल के ग्राम संजयनगर में उसके ठिकाने में दबिश देकर पुलिस के द्वारा पकड़ा लिया गया। जिसके पश्चात पुलिस को आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना दीपावली के दरम्यानी रात की है जब जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद व जुआ खेलने हेतु पैसा मांगने पर मृतक गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके पश्चात झगड़ा-विवाद अत्यधिक बढ़ जाने के कारण लोहे के टांगी एवं वाइपर से प्रहार कर हत्या कर दिया। जिसके बाद पोटली में रखे 1500 रूपये लेकर फरार हो गया है। वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

admin

Related Posts

स्पोर्ट्स टैलेंट को मिलेगा मंच: चयन प्रक्रिया आखिरी चरण में, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ी पिछले 7-8 वर्षों से रोजगार के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आह्वान: पांडुलिपि संरक्षण में योगदान दें प्रदेशवासी

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान पांडुलिपियाँ: हमारी पहचान, हमारा गर्व – संरक्षण के लिए आगे आएँ नागरिक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?