ब्रिटेन : लिवरपूल में कार ने भीड़ को रौंदा, फुटबॉल प्रीमियर लीग की खिताबी जीत का चल रहा था जश्न, 47 लोग घायल

लंदन
 ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में फुटबॉल प्रीमियर लीग की खिताबी जीत का जश्न मना रही भीड़ को कार ने रौंद दिया, जिसमें 47 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार बच्चे हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन ने बताया कि 27 घायलों को चार अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। 20 लोगों को घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। पुलिस ने कहा है कि यह आतंकवादी हमला नहीं था। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं कहा है और वे जांच में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि लिवरपूल के ही एक 53 वर्षीय गोरे व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि वह कार चालक है। मर्सीसाइड पुलिस की सहायक पुलिस कांस्टेबल जेनी सिम्स ने कहा, 'हमारा मानना है कि यह एक अलग घटना है और हम फिलहाल इसके संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस घटना को आतंकवाद नहीं माना जा रहा है।'

कैसे हुई घटना?

लिवरपूल शहर के केंद्र में वाटर स्ट्रीट पर लिवरपूल फुटबॉल क्लब के प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का जश्न मनाया जा रहा था। उसी दौरान एक कार भीड़ में घुस गई और सड़क पर जश्न मना रहे लोगों को रौंद दिया। घटना शाम 6 बजे के बाद हुई, जब विजय परेड समाप्त होने वाली थी। घटना के बारे में 6 बजकर 7 मिनट पर कॉल आई, जिसके बाद एयर एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाएं शहर के केंद्र में स्थित वाटर स्ट्रीट पर पहुंच गईं। फायर टीम ने पाया कि चार लोग गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। उन्हें निकालने के लिए तेजी से काम किया गया।
20 मीटर तक रौंदते चली गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 20 मीटर तक घसीटने के बाद कार रुक गई, जिसके बाद भीड़ ने वाहन पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। पुलिस जब आरोपी चालक को वैन में बैठाकर ले जा रही थी, उस दौरान भी भीड़ ने उस तक पहुंचने की कोशिश की। नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सर्विस ने घोषणा की कि रात 9.30 बजे सड़क को साफ कर दिया गया था। मर्सीसाइड पुलिस जांच का नेतृत्व कर रही है।

पीएम स्टार्मर ने जताया दुख

प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, लिवरपूल में दृश्य भयावह हैं- मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो घायल का प्रभावित हुए हैं। बाद में उन्होंने लिवरपूल में आपातकालीन सेवाओं के उल्लेखनीय साहस की तारीफ की और कहा, 'हर किसी को विशेष रूप से बच्चों को इस भयावहता के बिना अपने नायकों का जश्न मनाने में सक्षम होना चाहिए।'

admin

Related Posts

गैस संकट की आशंका खारिज: केंद्र बोला– CNG और PNG उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी निर्बाध सप्लाई

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति जारी है। पेट्रोलियम और…

समझौते के दावे पर ईरान ने दिया करारा जवाब, ट्रंप की कूटनीति पर उठे सवाल

नई दिल्ली एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव