ब्रिसबेन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा, जोश हेजलवुड हुए मैच के साथ-साथ सीरीज से बाहर

नई दिल्ली
ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। उनकी टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए। हालांकि, वे दिन के खेल के पहले घंटे में मैदान पर नजर आए और एक ओवर गेंदबाजी की, लेकिन फिर उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और जोश हेजलवुड को स्कैन्स के लिए हॉस्पिटल भी ले जाना पड़ा। इसके बाद जो रिपोर्ट सामने आईं, उनसे साफ हो गया है कि जोश हेजलवुड को काफ स्ट्रेन है। वे इस मैच के साथ-साथ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी है।

अब जोश हेजलवुड ब्रिसबेन टेस्ट मैच में आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे और सीरीज के बाकी मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह इस सीरीज में स्कॉट बोलैंड खेलेंगे। उनको गंभीर चोट लगी है। इस चोट से उबरने के लिए उनको वक्त लगेगा। ऐसे में वे सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। स्कैन्स के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड को लेकर जो अपडेट दिया है, उसमें बताया है, “जोश हेजलवुड की पिंडली (काफ) में खिंचाव आ गया है और वह टेस्ट सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो सकते हैं।”

जोश हेजलवुड इस मैच में 6 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली को विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया था। हेजलवुड को चौथे दिन के खेल से पहले वॉर्मअप मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। उन्होंने गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन एक ही ओवर फेंकने के बाद वे बाहर चले गए।

बता दें कि चोट के कारण जोश हेजलवुड एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका दिया गया था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। बावजूद इसके जोश हेजलवुड ने वापसी की और अब वे चोटिल हो गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में ठीक ठाक गेंदबाजी की थी। जोश हेजलवुड अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर ज्यादा गेंदबाजी करने का दबाव होगा और इसके अलावा नाथन लियोन और मिचेल मार्श को भी गेंदबाजी करनी होगी। मार्श ने एडिलेड और ब्रिसबेन में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है।

admin

Related Posts

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में सोमवार को 25 मीटर विमेंस पिस्टल का रोमांचक फाइनल खेला गया, जिसमें मनु भाकर को वियतनाम की थुय ट्रांग गुयेन से हार का सामना…

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी फॉर्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो