महज 1 लाख रुपये में लाएं घर मारुति वैगनआर

नई दिल्ली

मारुति सुजुकी की वैगनआर भारत में खूब बिकती है। फरवरी 2025 में तो इसने हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सॉन और पंच के साथ ही मारुति सुजुकी की बलेनो, ब्रेजा, स्विफ्ट और डिजायर के साथ ही महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी पॉपुलर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। आप भी अगर इन दिनों नई वैगनआर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन एक साथ पैसे नहीं देना चाहते, तो कार लोन एक अच्छा विकल्प है। आप सिर्फ एक लाख रुपये डाउन पेमेंट करके वैगनआर का टॉप सेलिंग VXI मैनुअल पेट्रोल के साथ ही ZXI मॉडल खरीद सकते हैं। बाकी पैसे आप हर महीने किश्तों में चुका सकते हैं।

कीमत और खासियत
मारुति सुजुकी वैगनआर एक ऐसी गाड़ी है, जिसके केबिन में अच्छी स्पेस भी है और यह किफायती होने के साथ ही माइलेज के मामले में काफी जबरदस्त है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है, जिसकी पिछले महीने भी करीब 20 हजार यूनिट बिकी है। पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में उपलब्ध वैगनआर की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 5.64 लाख रुपये से शुरू होकर 7.47 लाख रुपये तक जाती है। वैगनआर में 1197 cc तक का इंजन है। पेट्रोल से चलने वाले मॉडल की माइलेज 25.19 kmpl तक और सीएनजी से चलने वाले मॉडल की माइलेज 34.05 km/kg तक है।

मारुति सुजुकी वैगनआर वीएक्सआई मैनुअल पेट्रोल फाइनैंस डिटेल
अब बात करते हैं मारुति सुजुकी वैगनआर के VXI मॉडल के लोन और EMI के बारे में तो वैगनआर वीएक्सआई सबसे ज्यादा बिकने वाला वेरिएंट है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 6.09 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 6.81 लाख रुपये है। एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ इस वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर 5.81 लाख रुपये कार लोन लेना होगा। 5 साल के लिए 10 फीसदी ब्याज दर पर कार लोन लेते हैं तो फिर अगले 5 साल तक आपको हर महीने 12,345 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। ऊपरी शर्तों के अनुसार वैगनआर वीएक्सआई को फाइनैंस कराने पर करीब 1.60 लाख रुपये ब्याज लग जाएंगे।

मारुति सुजुकी वैगनआर जेडएक्सआई मैनुअल पेट्रोल फाइनैंस डिटेल
मारुति सुजुकी वैगनआर जेडएक्सआई पेट्रोल मैनुअल की एक्स शोरूम प्राइस 6.38 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस करीब 7.18 लाख रुपये है। आप महज एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ इस कार को फाइनैंस करा सकते हैं। इसके बाद आपको 6.18 लाख रुपये कार लोन कराना होगा। आप अगर 5 साल के लिए 10 फीसदी ब्याज दर पर कार लोन कराते हैं तो फिर 13,131 रुपये मासिक किस्त के रूप में अगले 5 साल के लिए चुकाने होंगे। ऊपरी शर्तों के अनुसार वैगनआर जेडएक्सआई को फाइनैंस कराने पर करीब 1.70 लाख रुपये ब्याज लग जाएंगे। यहां बता दें कि मारुति वैगनआर फाइनैंस कराने से पहले आप नजदीकी मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में जाकर सारी जानकारी हासिल कर लें।

  • admin

    Related Posts

    MSME को मिलेगा नया संबल, RBI के फैसले से 20 लाख तक आसान फाइनेंसिंग

    मुंबई देश में अब सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसई) को 20 लाख रुपए तक का कोलैटरल फ्री लोन (बिना कुछ गिरवी रखकर लोन लेना) मिलेगा। यह जानकारी आरबीआई की ओर…

    Gold-Silver Rate में बदलाव: चांदी के दाम में छलांग, सोने की कीमत में भी हुआ इज़ाफा, जानिए ताजा रेट

    इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में हालिया भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज