4 महीने से बंद है ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड में कारोबार, ₹10 का है भाव, अब 30 अप्रैल अहम दिन

मुंबई
ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड जिसके शेयरों पर पिछले 4 महीने से अधिक समय से लगातार कारोबार निलंबित है। बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में अंतिम बार 30 दिसंबर 2024 को कारोबार हुआ था। इस दिन यह शेयर 4% से अधिक चढ़कर 10.28 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ब्राइटकॉम ग्रुप ने कहा था कि जनवरी के अंत तक उसका करोबार निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच, कंपनी ने इसी महीने अब इसी महीने की आखिरी सप्ताह में कंपनी की सालाना बैठक होने वाली है।

अब 30 अप्रैल को बड़ी बैठक
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 11:30 बजे शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक होने वाली है। यह ब्राइटकॉम ग्रुप द्वारा कुछ सप्ताह के बाद साझा किया गया पहला साप्ताहिक अपडेट था। बता दें कि ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों को पिछले साल जून में भी NSE मास्टर सर्कुलर का अनुपालन न करने के कारण नियमित ट्रेडिंग से निलंबित कर दिया गया था। दिसंबर तिमाही के अंत में, ब्राइटकॉम ग्रुप के पास 6.26 लाख रिटेल शेयरधारक थे, या जिनके पास ₹2 लाख तक की रजिस्टर्ड शेयर पूंजी थी। इन निवेशकों के पास कंपनी में 43.42% हिस्सेदारी है।

कंपनी के शेयरों के हाल
कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 21.99 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 6.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,074.42 करोड़ रुपये है। ब्राइटकॉम ग्रुप एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद, भारत में है कंपनी अपने ग्राहकों को उन्नत डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने में मदद करती है।

  • admin

    Related Posts

    कच्चा तेल $200 बैरल तक जा सकता है, ईरान जंग पर एक्सपर्ट ने दी गंभीर चेतावनी

     नई दिल्‍ली ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई ने पूरी दुनिया को महंगाई के खतरे में डाल दिया है. हर देश महंगाई के खतरे से बचने के लिए छोटे-मोटे कदम…

    BYD की नई छोटी कार: 4.9 सेकंड में रफ्तार, 380Km की लंबी रेंज

     नई दिल्ली BYD ने अपनी सबसे छोटी कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी एटो 1 (BYD Atto 1) की, जिसे कंपनी ने बैंकॉक मोटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर