बड़े एनकाउंटर के लिए यूपी STF के जांबाजों को मिला वीरता सम्मान

लखनऊ 

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ के कई जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक (गैलंट्री मेडल) से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन अधिकारियों को मिला जिन्होंने अलग-अलग मुठभेड़ों में कुख्यात अपराधियों को ढेर करने में अदम्य साहस का परिचय दिया. इन अधिकारियों में डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल शामिल हैं. 

गोरखपुर और बलिया एनकाउंटर का सम्मान

डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही, सब-इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार पांडे को 3 सितंबर 2021 को बलिया के रसड़ा क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर के लिए सम्मानित किया गया. इस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी और शहाबुद्दीन गैंग का शूटर मारा गया था, जिस पर 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. 

इसके अलावा, डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 5 जनवरी 2024 को गोरखपुर में हुई मुठभेड़ के लिए वीरता पदक मिला, जिसमें 1 लाख का इनामी अपराधी विनोद कुमार उपाध्याय ढेर हुआ था. 

नोएडा और अलीगढ़ मुठभेड़ में भी बहादुरी

नोएडा एसटीएफ यूनिट के सब-इंस्पेक्टर अक्षय परवीर कुमार त्यागी, राजन कुमार और मुकेश सिंह को भी वीरता पदक से नवाजा गया.  इन अधिकारियों ने 7 जुलाई 2021 को नोएडा में 2 लाख के इनामी अजय उर्फ कालिया का एनकाउंटर किया था. अजय उर्फ कालिया हाईवे पर लूट और रेप जैसी कई वारदातों में वांछित था.  

वहीं, सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को 2 जुलाई 2020 को अलीगढ़ के टप्पल में 50 हजार के इनामी बबलू उर्फ गंजा को मार गिराने के लिए सम्मानित किया गया. बबलू गंजा एक्सेल गैंग का सदस्य था और लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल था. 

admin

Related Posts

1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को योगी सरकार 22 मार्च को देगी नियुक्ति पत्र

योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 492 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे…

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय