दोनों माओवादियों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पुन्नूर मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर.

नेंड्रा पुन्नूर मुठभेड़ में जिन दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, उनकी शिनाख्त कर ली है। तिम्मापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या में दोनों नक्सली शामिल थे। इनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंड्रा व पुन्नूर में जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था।

देर शाम पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करते हुए बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली तिम्मापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या की घटना में शामिल थे। इनमें से एक लाख के इनामी एरिया सीएनएम अध्यक्ष सोमड़ा कमलू (30) निवासी गुट्टूम नेंड्रा व नेंड्रा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष कवासी हुंगा (28) निवासी गुट्टूम नेंड्रा थाना बासागुड़ा के रूप में हुई है।
मारे गए नक्सली कवासी हुंगा व सोमड़ा कमलू के खिलाफ बासागुड़ा थाना में तीन पंजीबद्ध है। वहीं, आवापल्ली थाना सोमड़ा कमलू के खिलाफ एक स्थाई वारंट लंबित है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या में शामिल आरोपियों पर 10 -10 हजार के इनाम घोषित था। नेंड्रा पुन्नूर में सुबह हुई मुठभेड़ के बाद मौके से दो 12 बोर बंदूक, एक कंट्री मेड गन, कॉर्डेक्स वायर, टिफिन बम, प्रिंटर, पोच, नक्सली वर्दी, वायरलेस सेट एरियल, बैटरी व नक्सली साहित्य बरामद किया गया था।

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल पर राहत की बारिश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र के फैसले को सराहा

मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक रायपुर केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने…

जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

रायपुर मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश