युवक के दोनों पैर कुचले, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में झगड़े में दोस्त को ट्रक से सामने धकेला

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली बात में उपजे विवाद के बाद दोस्त की हत्या करने के इरादे से उसे ट्रक के सामने धक्का देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के मामले में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 25 वर्षीय आरोपी यशवंत ऊर्फ अरुण सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई, जिसमें यशवंत ने अपने 18 वर्षीय दोस्त बसंत कुमार सारथी को जानलेवा इरादे से ट्रक के सामने धकेल दिया था।

भागवत कथा में हुआ था झगडा
घटना 13 नवंबर को ग्राम उल्दा में हुई, जहां श्रीमद भागवत कथा के दौरान यशवंत का झगड़ा उदित नारायण नामक व्यक्ति से हो गया था। बसंत ने झगड़े को शांत कराया, लेकिन बाद में यशवंत ने उदित को मारने का इरादा बनाया। इस पर बसंत ने रोकने की कोशिश की।

बसंत को आई गंभीर चोट
बताया जा रहा है कि झगड़ा शांत होने के बाद दोनों पैदल नेशनल हाईवे-49 होकर अपने घर लौट रहे थे। यशवंत ने अचानक गुलशन की दुकान के पास बसंत को तेज रफ्तार ट्रक के सामने धक्का दे दिया। इस घटना में बसंत का सिर ट्रक से टकरा गया और दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। गंभीर हालत में उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े।

आरोपी को भेजा गया जेल
पीड़ित बसंत ने 2 दिसंबर को थाना खरसिया में इस घटना की लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के शिकायत आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी यशवंत सारथी पिता साध राम सारथी उम्र 25 साल निवासी ग्राम उल्दा थाना खरसिया को गिरफ्तार किया।

admin

Related Posts

कुश्ती में सिद्दी ताकत का जलवा: ट्राइबल गेम्स में बने ‘सामुदायिक पावर हाउस’

रायपुर. 'प्रतिभा को किसी परिचय की जरूरत नहीं होती'- यह कहावत 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026' में सच साबित हुई, जहां कर्नाटक के 'सिद्दी समुदाय' के पहलवानों ने मैट पर…

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अपडेट: BSP अफसरों को घर के लिए चुकाने होंगे 10 लाख रुपए

भिलाई नगर/दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट में ई. क्यू. – 1 ( केवल सी 3 टाइप) / एन क्यू-4 (रूआबांधा सेक्टर) के चिन्हित एवं सूचीबद्ध आवास लायसेंस योजना के तहत 11 माह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया