दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बॉन्डी बीच, सिडनी में 10 लोगों की मौत

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी के बांडी बीच पर कई लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। इस घटना में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर दो की संख्या में आए थे। इन लोगों ने करीब 50 राउंड फायर किया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहाकि घटनास्थल पर दृश्य काफी चौंकाने वाला और वीभत्स है। पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं बांडी बीच पर लोगों की जान बचाने में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रभावितों के साथ अपनी सहानुभूति जताई है।

गोलियां चलने की घटना आठ दिनों के यहूदी त्योहार हनुक्का की पहली रात को हुई। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने रिपोर्ट किया कि बंदूकधारियों ने शाम 6.30 बजे (ऑस्ट्रेलियाई समय) के तुरंत बाद गोलीबारी शुरू कर दी, जब सैकड़ों लोग यहूदी त्योहार की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए समुद्र तट पर एक कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहाकि मैंने अभी एएफपी कमिश्नर से बात की है। हम एनएसडब्लू पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जैसे ही आगे की कोई जानकारी आती है, हम लोगों को बताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि लोग एनएसडब्लू पुलिस से मिली सूचना को फॉलो करें।

सिडनी के समाचार पत्र सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा कि बोंडी में लोगों ने 50 से ज्यादा गोलियों के चलने की आवाज़ सुनी। अख़बार ने एक स्थानीय शख्स हैरी विल्सन के हवाले से कहा कि उसने ज़मीन पर कई लोगों को गिरे हुए देखा और चारों ओर ख़ून बिखरा हुआ था। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बोंडी बीच पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने लोगों से उस क्षेत्र में जाने से बचने का अनुरोध किया है और वहां मौजूद लोगों से शरण लेने के लिये कहा है।

 

admin

Related Posts

नाशिक बाबा कांड में बड़ा खुलासा: अशोक खरात की करतूतों ने किया सबको सन्न

मुंबई रेप कांड में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात के मामले की जांच जारी है। अब जांच में पता चला है कि खरात महिलाओं का शोषण करने से पहले कुछ…

Donald Trump की हरकतों पर विवाद, क्या US को झटका देने की तैयारी में यह देश?

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की सत्ता आने के बाद ज्यादातर सहयोगी देश नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में नाटो समेत कई सहयोगी देश खुलकर वाशिंगटन का विरोध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन