‘दिलों के सच्चे बादशाह’ शाहरुख खान के जन्मदिन पर उमड़ा बॉलीवुड का प्यार, कई स्टार्स ने दी बधाई

नई दिल्ली,

 बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान रविवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात से ही उनके घर मन्नत के बाहर फैंस जमा हैं और उनकी एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, इस बार शाहरुख बालकनी पर आकर फैंस को अपनी झलक नहीं दिखा सके, क्योंकि घर में कंस्ट्रक्शन का काम काफी समय से चल रहा है। फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी एसआरके को जन्मदिन की बधाई देनी शुरू कर दी है।

फिल्म ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान के साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और अपनी पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, “दिलों के सच्चे ‘बादशाह’ और मेरे पहले हीरो शाहरुख खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीढ़ी को रोमांस की असली कला सिखाने के लिए धन्यवाद, आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशी, प्यार और सफलता की कामना करती हूं। लव यू, बाजीगर ओ बाज़ीगर।”

फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख को ‘किस’ करते हुए फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, किंग शाहरुख खान, अगले 100 साल तक राज करो।” इसके साथ ही वामिका गाबी ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

90 के दशक के विलेन गुलशन ग्रोवर ने भी एक्टर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और शाहरुख की पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, “शाहरुख खान, मेरे भाई, मेरे और मेरे बेटे की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

अभिनेता आदित्य पंचोली ने भी शाहरुख खान के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं। उन्होंने पुरानी फिल्मों के सेट से फोटो डाली हैं, जिसमें दोनों को मस्ती करते देखा जा रहा है। उन्होंने विश करते हुए लिखा, “आपको खुशी, प्यार और हमेशा मुस्कुराहट से भरे जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी दयालुता, गर्मजोशी और खुशियां बांटने की क्षमता हम सभी को प्रेरित करती है।”

फिल्ममेकर आनंद पंडित ने भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है और पोस्ट कर लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। 60 साल के हो गए हैं और आज भी आप दिलों के बादशाह हैं। आपने दुनिया को प्यार करना सिखाया है।”

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी