बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, राजस्थान-सवाई माधोपुर में मलाइका और सूफी सिंगर ने समां बांधा

सवाई माधोपुर.

जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित होटल सिक्स सेंसेज में रविवार रात को उद्योगपति एमपी जालान ने धूमधाम से अपनी पत्नी का बर्थडे मनाया। इस दौरान कई बॉलीवुड के सितारों ने यहां पहुंचकर बर्थडे में भाग लिया तथा परफॉर्मेंस भी दी। इसके साथ ही हरियाणा की एयरबोटिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 200 ड्रोन के जरिए आसमान में लाइटिंग शो किया गया, जिसे देखकर कस्बे के लोग भी रोमांचित हो उठे। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने भी भाग लिया।

उद्योगपति एमपी जालान की पत्नी रश्मि जालान के बर्थडे के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। यह बिजनेसमैन परिवार मुंबई से चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेज में बर्थडे सेलिब्रेट करने आया है। जानकारी के अनुसार यह उद्योगपति एमपी जालान की पत्नी का 50वां बर्थडे है, जिसे धूमधाम के साथ सेलिब्रेटेड किया गया। मुंबई से आए इस उद्योगपति के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे नुसरत भरूचा, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा ने जहां डांस की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, वहीं सूफी सिंगर बिस्मिल ने पूरा समां बांध दिया। इस दौरान देर रात तक होटल में जबरदस्त पार्टी चली। ड्रोन के जरिए हुए लाइटिंग शो ने इस पूरे माहौल में चार चांद लगा दिए। हरियाणा की एयरबोटिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आसमान में एक से बढ़कर एक आकृति दिखाई गई। इस शो को देखने के लिए मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर पूरे नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। इसके साथ-साथ होटल में जोरदार आतिशबाजी भी की गई। पार्टी में मेहमानों को 100 से अधिक खाने के व्यंजन परोसे गए। इनमें राजस्थानी खाने से लेकर साउथ इंडिया एवं गुजरात के साथ पश्चिम बंगाल के व्यंजन प्रमुख रहे। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सजाने के लिए करीब 300 से अधिक कारीगर अलग-अलग स्थानों से बुलाए गए थे।

admin

Related Posts

भारत-पाक बॉर्डर पर दुर्लभ कैराकल की झलक, जैसलमेर में बढ़ी संरक्षण की आस

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शुष्क मरुस्थलीय इलाकों में एक बेहद अहम वन्यजीव खोज सामने आई है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ…

जयपुर में 5000 ऑटो बंद होने से यातायात प्रभावित, आमजन परेशान

जयपुर राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI