फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा बॉलीवुड, दीपिका से सैफ तक 6 बड़े झगड़े

मुंबई 
साल 2025 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस पूरे साल कई एक्टर्स अलग वजहों के चलते खबरों में बने रहे। कुछ के बेबाक बयानों ने खबरों की हैडलाइन बनाई तो कुछ अपने अलग अंदाज के लिए छाए रहे। लेकिन इंडस्ट्री के ये 6 ऐसे मामले हैं जो हफ्तों, महीने छाए रहे। ये ऐसे विवाद थे जिनके चर्चे साल के आखिर तक हो हो रहे हैं। इन 6 विवादों के बिना साल 2025 का बॉलीवुड अधूरा लगेगा।
 
साल 2025 की शुरुआत ही एक हैरान करने वाली घटना के साथ हुआ था। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर एक अनजान शख्स ने घुसकर उनपर हमला कर दिया था। ये हमला इतना भयानक था कि सैफ के गर्दन और पीठ पर चाकू के वार थे। सैफ के मुताबिक अगर ये हमला गर्दन की नस पर थोड़ा और जोर से होता तो उनकी जान को खतरा था। इस हमले के बाद सैफ और करीना ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।
  
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते थोड़े सुधर ही रहे थे कि अचनाक 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान के लिए इतनी नाराजगी थी कि उन्होंने एक्टर्स का विरोध करना शुरू किया। दिलजीत दोसांझ की फिल्म में सरदार जी 3 में हानिया आमिर नजर आने वाली थी। लेकिन विरोध के बाद फिल्म भारत में रिलीज नहीं की गई। फिल्म के मेकर्स ने बताया कि उन्होंने हानिया की कास्टिंग और शूटिंग पहलगाम हमले से पहले कर ली थी। हालांकि, इस पूरे मामले में दिलजीत का भी विरोध किया गया।

परेश रावल हेरा फेरी 3 से बाहर
हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस एक्साइटेड थे। फिल्म को लेकर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने प्रमोशनल शूटिंग भी कर ली थी। फिर अचानक परेश रावण ने बताया कि वो हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। एक्टर के इस बयान ने अक्षय कुमार के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी थीं, क्योंकि वही इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। बाद में कानूनी तरीके से इस मामले को सुलझाया गया और खुद अक्षय कुमार ने परेश रावल की वापसी कन्फर्म की थी।
 
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग
रणबीर कपूर के साथ एनिमल बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा दीपिका पादुकोण को लार फिल्म स्पिरिट बनाना चाहते थे। दोनों के बीच फिल्म को लेकर मुलाकात भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी। बाद में खबर सामने आई थी कि दीपिका ने संदीप से 8 घंटे की शिफ्ट के साथ कई अन्य मांगे की थीं। बाद में संदीप रेड्डी ने दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट कर लिया।ये विवाद इस साल खबरों में बना रहा।
 
करिश्मा कपूर के बच्चों की प्रॉपर्टी विवाद
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान कोर्ट में अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव के साथ पिता की प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी जंग लड़ रहे हैं। ये मामला संजय की डेथ के बाद से खबरों में बना हुआ है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन और पैपराजी का रिश्ता सालों से खराब है। एक्ट्रेस को कई बार पैपराजी के साथ तीखे शब्दों में बात करते हुए देखा गया है। हाल में जया ने पैपराजी के पहनावे पर कमेंट किया था जो खूब वायरल हुआ। ये मामला खबरों में बना रहा।

admin

Related Posts

LPG किल्लत पर Akshay Kumar ने बताया घरेलू जुगाड़, बोले- बीवी ने ऑर्डर किए 2 इंडक्शन

मुंबई पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो किल्लत हो रही है उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन…

सोशल मीडिया पर ‘आयुष्मान खुराना एरा’ का जादू, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न ने जीता दिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ी गली’ का नया वर्ज़न सोशल मीडिया पर साझा किया है। आयुष्मान खुराना के संगीत को हमेशा से दर्शकों के दिलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी