बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचीं, किये दर्शन, नंदी हाल में लगाया ध्यान

उज्जैन
बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। एक्ट्रेस के कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं। तस्वीरों में अभिनेत्री – नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना में लीन नजर आईं। माथे पर रोली का टीका लगाए वह नजर आईं। इसके साथ ही ‘महाकाल’ के नाम का लाल रंग का पटका भी ओढ़े नजर आईं। महाकाल मंदिर के पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने अभिनेत्री का पूजन सम्पन्न करवाया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उनका श्री महाकाल से प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। रिमी सेन ने इस दौरान मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल सबका भला करेंगे। आज के समय में स्ट्रेस कुछ ज्यादा है। कोई भी स्ट्रेस न ले आपकी हर समस्या भगवान की भक्ति से दूर होगी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं।  

एक्ट्रेस रिमी सेन ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘गोलमाल’, ‘बागबान’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘जॉनी गद्दार’, ‘दे ताली’,थैंक यू’ और ‘शागिर्द’ जैसी सफल फिल्में दी है। रिमी सेन ने साल 2016 में बायोपिक ‘बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन’ को प्रोड्यूस किया। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

  • admin

    Related Posts

    ब्लू लाइन मेट्रो का बड़ा कदम, सैकड़ों मकान-दुकान हटाकर ली जाएगी जमीन

    भोपाल  मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए जिला प्रशासन ने  भदभदा डिपो चौराहा से रत्नागिरी करोंद तक 9 हेक्टेयर जमीन को अधिसूचित कर दिया है। इसमें बाधक निर्माण पहले…

    कूनो ने स्वागत किया नए मेहमानों का, गामिनी ने जन्म दिए 3 शावक, कुल चीतों की संख्या हुई 38

    श्योपुर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर सुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन