छह दिन बाद गांव के कुएं मिला शव, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में दोस्तों के साथ शादी में गया युवक हुआ लापता

रायपुर।

घोटिया चौकी क्षेत्र के सुधापाल खासपास में रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक 19 जनवरी की देर रात अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने दो दिनों तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी नही पता चला। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई। छह दिन के बाद गुमशुदा युवक के घर से 200 मीटर दूर कुएं में युवक का शव बरामद हुआ है।

मामले की जानकारी लगने के बाद घोटिया पुलिस के साथ ही लोहंडीगुड़ा पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक पारस कुमार भारती के बड़े भाई सुरेंद्र भारती ने बताया कि 19 जनवरी को पारस अपने गांव के 10 दोस्तों के साथ पास ही के गांव पातरी में अपने एक दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। रात को सभी लोग तो घर आ गए, लेकिन पारस का पता नहीं चला। परिजनों ने दो दिनों तक उसके दोस्तों से लेकर अन्य लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई भी जानकारी नहीं दी। परिजनों ने मामले की शिकायत चौकी में दर्ज कराई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। 24 जनवरी को गांव की एक महिला पानी के लिए कुएं में गई, जहां एक शव को पानी में  उतराता हुआ देखा। महिला ने गांव के कोटवार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शव को बाहर निकालने पर उसकी शिनाख्त पारस के रूप में हुई। भाई सुरेंद्र ने बताया कि तीन भाइयों में पारस दूसरे नंबर का था। पढ़ाई पूरी करने के बाद मिस्त्री का काम कर रहा था।

गांव में नहीं है किसी से विवाद
मृतक के भाई का कहना था कि पारस काफी मिलनसार व हंसमुख था। उसका गांव मे किसी से कोई भी विवाद नहीं था। इसके अलावा सभी का सम्मान करताथा, लेकिन अचानक से उसका शव मिलने से गांव के साथ ही परिवार में मातम छा गया है।

फोन है पुलिस के पास
बताया जा रहा है कि मृतक पारस का फोन पुलिस अपने साथ ले गई है।  साइबर की मदद से उसकी जांच की जाएगी, जिससे फोन के अंदर नंबर और अन्य जानकारी मिल सकेगी। इस मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को देखने के बाद शरीर मे कहीं भी चोट के कोई भी निशान नहीं देखे जा रहे हैं। अगर रिपोर्ट में कुछ भी आता है तो जांच का विषय आगे बढ़ाया जाएगा।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के शिमला और छोटा तिब्बत के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप…

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में शामिल करने सहित कई घोषणाएं

रायपुर. जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह के मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज