रिश्तों पर खून के छींटे: छोटी कहासुनी के बाद पत्नी पर चाकू से हमला,

भोपाल.

गांधीनगर के सेक्टर पांच में पति-पत्नी के मामूली विवाद में खून-खराबे का रूप ले लिया। जहां नशा से रोकने और बाइक की चाबी न देने पर पति ने पहले पत्नी को लात-घूसों से मारा और फिर उसपर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

फिलहाल हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उधर गांधीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय इरफान खान गांधीनगर के सेक्टर नंबर पांच में परिवार के साथ रहता है। वह केटरिंग सर्विस का काम करता है।

उसकी पत्नी सबा खान भी उसकी सहयोगी के रूप में काम करती है। जबकि 14 साल का बेटा और दस वर्षीय बेटी स्कूली छात्र हैं। इरफान नशे का आदी है और अक्सर पत्नी से विवाद करता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह घर में मौजूद था। वह बाहर घूमने जाने के लिए पत्नी से बाइक की चाबी मांग रहा था।

पत्नी को शक हुआ कि वह नशा करने जाएगा, जिससे उसने चाबी देने से इनकार किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों बच्चे भी घर में ही मौजूद थे। झगड़ बढ़ने पर इरफान ने आव देखा न ताव, किचन में रखा चाकू उठाकर सबा के सीने और पेट में एक के बाद एक हमले किए।

इंदौर में गाड़ी टकराने पर हत्या, पीठ में ऐसा चाकू मारा कि हो गया आरपार

जिससे उसके सीने में दो और पेट में दो चाकू लगा। चाकू लगने से लहूलुहान महिला घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे इस हालत में देख इमरान को लगा कि वह मर चुकी है और मौके से भाग निकला।

वहीं महिला की हालत देख बच्चों ने चीख-पुकार की तो पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां वह गंभीर हालत में इलाजरत है। वहीं गुरुवार सुबह पुलिस ने उसी क्षेत्र में छुपे इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों पर की पुष्प वर्षा, प्रदेश के स्कूलों में हजारों बच्चों का प्रवेश

भोपाल मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए 1 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ उन्हें नि:शुल्क साइकिल मिली, तो दूसरी ओर वे स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित हुए।…

प्रीतम कुमार बर्मन बने प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकार जगत में हर्ष

मंडला अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी जी ने संगठन की मजबूती और विस्तार को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति ने अपनी कार्यकुशलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?