ओढ़की टोल प्लाजा पर टैक्स को लेकर हुआ खून खराबा, एक की हालत नाजुक, फ्री में गाड़ी नहीं पास नहीं कराई तो कर्मचारियों को लाठी डंडों से पीटा

सतना

सतना जिले के ओढ़की टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक टोल प्लाजा पर धावा बोल दिया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई करने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोग एक कार में सवार होकर टोल प्लाजा पहुंचे। वे टोल टैक्स देने से इनकार करने लगे। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर बहस हुई और फिर वे टैक्स देकर आगे बढ़ गए। लेकिन एक घंटे बाद 15 मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 24 से ज्यादा नकाबपोश हथियार लेकर लौटे।

एक दर्जन कर्मचारी घायल
हमलावरों ने न केवल कर्मचारियों के साथ बर्बर मारपीट की, बल्कि केबिन, कार्यालय और कंप्यूटर समेत उपकरणों में जमकर तोड़फोड़ की। इस हमले में लगभग एक दर्जन कर्मचारियों को चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा पीछा किए जाने के बाद बदमाश बिना नंबर की बाइकों से भाग निकले।

फ्री में गाड़ी निकलवाने की बात कही
टोल प्लाजा वालों की शिकायत में कहा गया कि कुछ वाहन मालिकों ने टोल देने की बजाए फ्री में गाड़ी निकलवाने की बात कही जिसको लेकर टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि टोल प्लाजा पर मारपीट होने लगी। डेढ दर्जन लोगों ने टोल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। उनपर डंडे और फावड़े बरसाए गए। टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ने की भी कोशिश की।

बदमाशों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा हमलावरों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। केबिन और कार्यालय में तोड़फोड़ की। कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब एक दर्जन कर्मचारियों को चोट आई है। घटना के बाद कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया था।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद बिना नंबर की बाइक पर सवार बदमाश फरार हो गए। घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।टीआई संदीप चतुर्वेदी के अनुसार कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। वे त्योंधरी और अहिरगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

निर्धारित टोल टैक्स से ज्यादा राशि मांगी
इधर अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि टोल प्लाजा पर हमसे निर्धारित टोल टैक्स से ज्यादा राशि मांगी गई। हमने देने से इंकार कर दिया तो वहां के बाउंसर्स ने मारपीट करना शुरु कर दिया। घायलों का आरोप है कि टोल प्लाजावालों ने कई बाउंसर रखे हैं जोकि वाहन मालिकों से दुर्व्यवहार करते हैं।

घटना CCTV कैमरे में कैद
पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। टोल मैनेजर जितेंद्र सिंह ने रामपुर बाघेलान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से कई त्योंधरी और अहिरगांव गांवों के बताए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग
यह घटना टोल प्लाजा कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। कर्मचारी संघों और आम यात्रियों ने स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

admin

Related Posts

26 मार्च से एमपी में फिर बारिश और आंधी, 20 जिलों में असर, अगले 3 दिन रहेंगी गर्मी की स्थिति

भोपाल  मध्यप्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 26 मार्च से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस नए…

प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त फैसले का सीएम मोहन ने लिया एक्शन, सवा दो साल में 18 आईएएस-आईपीएस पर की गई कार्रवाई

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर सख्त प्रशासनिक संदेश देते हुए गुना के एसपी अंकित सोनी और सीधी के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को लापरवाही के मामले में हटाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी