राज्‍य आनंद संस्‍थान की ब्‍लॉक स्‍तरीय एक दिवसीय अल्‍पविराम परिचय कार्यशाला संपन्‍न

सिंगरौली
 विगत दिवस राज्‍य आनंद संस्‍थान (म.प्र.शासन आनंद विभाग) द्वारा ब्‍लॉक स्‍तरीय एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार सिंगरौली में किया गया। कार्यशाला का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्‍द्र सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर माईकल तिर्की के मार्गदर्शन में आयोजित किया। कार्यशाला में संजय पाण्‍डेय मास्‍टर ट्रेनर्स आनंद विभाग, श्रीमती प्रतिभा कटरे मास्‍टर ट्रेनर्स आनंद विभाग, श्री राजकुमार विश्‍वकर्मा जिला संपर्क व्‍यक्ति राज्‍य आनंद संस्‍थान उपस्थित रहें ।

कार्यशाला का शुभारंभ  भारत माता की प्रतिमा पर पुष्‍पगुच्‍छ अर्पित कर किया गया । इसके पश्‍चात अतिथियों का स्‍वागत जिला संपर्क व्‍यक्ति श्री राजकुमार विश्‍वकर्मा द्वारा किया गया एवं अल्‍पविराम के बारे में परिचय कराया गया । प्रथम सत्र में संजय पाण्‍डेय ने कहा प्रतिस्पर्धा के इस युग में आम आदमी का आनंद कहीं खो गया है, उस खोए हुए आनंद को जीवन प्रबंधन के द्वारा पुनः लाया जा सकता है । विश्वास और आनंद की लौ से व्यक्ति अपने जीवन को प्रकाशित कर सकता है। कार्यक्रम आनंद कैसे प्राप्‍त करें जीवन प्रबंधन के बारे में परिचय कराया एवं मानसिक तनाव को दूर करने के बारे में बताया गया ।

मास्‍टर ट्रेनर्स आनंद विभाग  श्रीमती प्रतिभा कटरे द्वारा आनंद एवं अल्‍पविराम के बारे प्रतिभागियों के समक्ष विस्‍तृत से परिचय कराया गया । प्रतिभागियों से भी सत्र के बीच में आनंद को महसूस कराया गया एवं फिडबैक लिया गया। मुख्‍य अतिथि  सीईओं जिला पंचायत गजेन्‍द्र सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित पंचासत सचिव, प्रवेक्षक महिला बाल विकास, राजस्‍व विभाग पटवारियों को आनंद के बारे में कहा स्‍वयं आनंदित रहे, दुसरे को भी आनंदित करें । कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र दिया गया । कार्यशाला में डी.पी.चौधरी ADO जिला पंचायत, आई.बी. बुनकर स्‍टेनो जिला पंचायत, प्रियंका सिंह लेखाधिकारी जिला पंचायत, स्‍वाती पाठक DPA महिला बाल विकास, आशीष पाठक, मगलेश्‍वर सिंहसिंह, अमरजीत प्रसाद, सदाबृज पनिका, बृजेन्‍द्र प्रसाद तिवारी एवं सचिव, सहायक सचिव, जन अभियान परिषद् के कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

    नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

    लोकायुक्त की कार्रवाईः दूसरी किस्त लेते ही पटवारी गिरफ्तार, जांच आगे बढ़ी

    मंदसौर मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंदसौर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट