गांव में काली आपदा: पलटा टैंकर और अचानक विस्फोट, 42 मासूमों की मौत

अबुजा
मध्य नाइजीरिया में एक तेल टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। एक सहायताकर्मी ने यह जानकारी दी। नाइजर राज्य आपातकालीन सेवा के प्रमुख अब्दुल्लाही बाबा आरा ने बताया कि हादसे में 52 अन्य लोग को चोटें आई हैं, जिनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पलटे हुए टैंकर से तेल इकट्ठा करने के लिए दौड़े, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई। भीषण आग में कई लोग बुरी तरह जल गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया और घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। यह दुर्घटना नाइजर राज्य के कच्चा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में बीडा-अगाई सड़क के किनारे एस्सान और बादेगी समुदायों के पास हुई।

नाइजर के गर्वनर मोहम्मद उमरु बागो ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को ‘चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और दयनीय’ बताया। गर्वनर के मुख्य प्रेस सचिव बोलोगी इब्राहिम ने एक बयान में कहा, “ यह बेहद निराशाजनक है कि कई जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग गिरे हुए टैंकर के पास जाकर उसका सामान उठा रहे हैं। ”

यह तेल टैंकर दक्षिणी नाइजीरिया के लागोस से उत्तर की ओर जा रहा था। देश में सड़क दुर्घटनाओं के लिए सड़कों की खराब स्थिति एक प्रमुख कारण है। इस साल जनवरी में नाइजर राज्य के ही सुलेजा के पास लगभग 60,000 लीटर पेट्रोल ले जा रहा एक ट्रक पलट गया, जिसमें कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई और लगभग 70 अन्य घायल हो गए।

admin

Related Posts

बंगाल SIR विवाद में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, समयसीमा बढ़ी; पुलिस प्रमुख से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पश्चिम बंगाल के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) मामले पर सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अन्य नेताओं की याचिकाओं…

अविश्वास प्रस्ताव की चेतावनी: विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। उनका आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही में पक्षपाती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026