कुंदरकी में 31 साल बाद बमबम बीजेपी की एकतरफा जीत, बर्क परिवार की अनदेखी समाजवादी पार्टी के लिए पड़ गई भारी

मुरादाबाद

यूपी उपचुनाव में मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में एकमात्र हिंदू प्रत्याशी ने बड़ी बढ़त बना ली है. यहां बीजेपी के रामवीर ठाकुर 50 हजार से अधिक वोटों से लीड कर रहे हैं. वहीं, सपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान 12 बजे तक सिर्फ 7 हजार वोट ही पा सके. जारी रुझानों के मुताबिक, कुंदरकी से बीजेपी के रामवीर ठाकुर की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

गौरतलब हो कि कुंदरकी उपचुनाव में 11 मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच बीजेपी ने अकेले हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा. वहीं, सपा ने जिन हाजी मोहम्मद रिजवान को अपना प्रत्याशी बनाया उनका राजनैतिक अनुभव करीब 40 साल का है. वह पहली बार 2002 में कुंदरकी सीट से चुनाव जीते थे.

हालांकि, 2007 में बसपा के हाजी अकबर से हार गए थे. लेकिन 2012 और 2017 में उन्होंने वापसी करते हुए लगातार दो बार कुंदरकी सीट पर जीत दर्ज की. ये सीट सपा का गढ़ मानी जाती रही है लेकिन इस बार बीजेपी ने सपा के गढ़ में सेंध लगा दी है, जो अखिलेश यादव के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है.  

कैसे बीजेपी ने बनाई बढ़त

नतीजों को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कुंदरकी में मुस्लिम वोट के बंटवारे का फायदा बीजेपी को मिला? साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के एग्रेसिव कैम्पेन का भी पार्टी को फायदा हुआ. खुद रामवीर ठाकुर भी मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे. बीजेपी की मुस्लिम विंग और मुस्लिम नेताओं ने कुंदरकी में डेरा डाल रखा था और जमकर चुनाव प्रचार किया था. वहीं, समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ एंटीइनकंबेसी भी देखने को मिली. लोकल नेताओं में गुटबाज़ी की बात भी कही जा रही है.

 11 मुस्लिम प्रत्याशी, सिर्फ बीजेपी ने उतारा हिंदू उम्मीदवार

कुंदरकी उपचुनाव में बीजेपी से रामवीर ठाकुर, बसपा से रफ़्तुल्लाह जान, AIMIM से हाफिज वारिस और आजाद समाज पार्टी से चांद बाबू मैदान में थे. जबकि, सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे थे. हालांकि, नतीजों में ये नजर नहीं आया.

बता दें कि इस बार के यूपी के उपचुनाव में सबसे अधिक मतदान कुंदरकी में ही हुआ था. यहां 57.7% वोटिंग हुई थी. इस सीट पर 60% से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं. ऐसे में जिस सीट पर सबसे अधिक मुसलमान वोटर हैं, जिस सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ, जिस सीट पर सपा ने मुस्लिम नेता को टिकट दिया और जिस सीट पर बीजेपी साल 1993 से चुनाव नहीं जीत पाई है. उस सीट पर इतना बड़ा उलटफेर होना विपक्ष को चौंका रहा है.

हाजी रिजवान का बयान

कुंदरकी रिजल्ट पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है. सरकार ने वोट ही नहीं पड़ने दिया, अब क्या मतगणना के लिए तैयार रहें. इस सरकार में अल्पसंख्यक अनसेफ है. कुंदरकी में चुनाव फिर से करवाया जाए. यूपी पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है.

 

admin

Related Posts

गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन

गौतम बुद्ध नगर योगी सरकार ने प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. इन फैसलों के तहत गौतम बुद्ध नगर में काम करने…

नोएडा में प्रदर्शन ने पकड़ी उग्रता, पुलिस वाहन सहित कई वाहनों को किया गया नुकसान

नोएडा नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाडि़यों में तोड़फोड़ शुरू कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत