द‍िल्‍ली चुनाव के ल‍िए बीजेपी की चौथी ल‍िस्‍ट जारी, जान‍िए कौन कहां से उम्मीदवार

नई दिल्ली

द‍िल्‍ली चुनाव के ल‍िए बीजेपी ने चौथी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने बाबरपुर व‍िधानसभा सीट से अनिल वशिष्ठ को कैंड‍िडेट बनाया है. पहले माना जा रहा था क‍ि बीजेपी इस सीट से नूपुर शर्मा को मैदान में उतार सकती है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उनके नाम पर चर्चा नहीं हुई.बीजेपी ने ग्रेटर कैलाश व‍िधानसभा सीट से श‍िखा राय को ट‍िकट द‍िया है. इनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस के गर्वित सांघवी से होगा. शाहदरा से संजय गोयल उम्‍मीदवार बनाए गए हैं. तो वहीं द‍िल्‍ली कैंट से भुवन तंवर कैंड‍िडेट होंगे.

संगम विहार से क‍िसे उतारा
इनके अलावा संगम विहार से पार्टी ने चंदन कुमार चौधरी को ट‍िकट द‍िया है. पूनम शर्मा वजीरपुर से प्रत्‍याशी होंगी. बवाना सुरक्ष‍ित सीट से रवींद्र कुमार उम्‍मीदवार बनाए गए हैं. त्रिलोकपुरी से रव‍िकांत उज्‍जैन चुनावी मैदान में होंगे. गोकुलपुर से प्रवीण निमेष को कैंड‍िडेट बनाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लिए उम्मीदवारों की चौथीसूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति से स्वीकृत इस सूची में 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। जिन नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, उनमें तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित हैं।

चौथी लिस्ट में कौन-कौन से नाम, देखिए लिस्ट

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
बवाना (एससी) रविंद्र कुमार (इंद्रज)
वजीरपुर पूनम शर्मा
दिल्ली कैंट भुवन तंवर
संगम विहार चंदन कुमार चौधरी
ग्रेटर कैलाश शिखा राय
त्रिलोकपुरी (एससी) रविकांत उज्जैन
शाहदरा संजय गोयल
बाबरपुर अनिल वशिष्ठ
गोकलपुर (एससी) प्रवीण निमेष

यह सूची पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी की गई है। इसके साथ ही कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 68 पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि शेष बची दो सीटों बुराड़ी और देवली पर बीजेपी अपने कैंडिडेट नहीं उतारेगी बल्कि उन्हें अपने गठबंधन दल के दो साथियों जेडीयू और लोजपा(आर) को देगी। बिहार की दोनों पार्टियां इनमें एक-एक सीट पर अपने-अपने कैंडिडेट देगी। चर्चा है कि बुराड़ी से जेडीयू जबकि देवली से लोजपा(आर) का कैंडिडेट मैदान में होगा। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 जनवरी को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

admin

Related Posts

रोहिणी और सुल्तानपुरी के लोग हो जाएं सावधान! 6-7 अप्रैल को बंद रहेंगे नल, टैंकर के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार और मंगलवार का पानी की कमी से जूझना होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की तरफ…

एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?