राहुल गाँधी का भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने फूंका पुतला, BJP सांसद मुकेश राजपूत के साथ हुई धक्का मुक्की का किया विरोध

कौशांबी
आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी कांग्रेस की हरकतों को देखकर शरमाते होंगे कि कैसे संविधान को हाथ में लेकर संविधान की आत्मा को कुचला जा रहा है। कैसे एक बुजुर्ग सांसद के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। जिसके चलते बुजुर्ग सांसद अस्पताल में एडमिट हो गये। इसी घटना से आहत होकर कौशांबी में BJP के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी मात्रा में मुख्यालय पहुंचकर पुतला फूंका है।

कौशांबी जनपद में शुक्रवार को भाजपा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर ने  राहुल गांधी द्वारा सदन में एक बुजुर्ग भाजपा सांसद के साथ धक्का मुक्की करने के विरोध में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय स्थित चौराहे पर राहुल गांधी का पुलता जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा से पूर्व विधायक रहे संजय गुप्ता ने कहा कि सदन में राहुल गांधी द्वारा असंसदीय आचरण और बीजेपी सांसद के साथ धक्का मुक्की किया गया। जिससे उनका सर फट गया और अस्पताल में भर्ती होना, पड़ा जो कि निंदनीय है। इसलिए आज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी ,का पुलता फूंका और कांग्रेस पार्टी और गठबंधन का विरोध किया।

पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है – शिव प्रताप मौर्य
वहीं भाजपा से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्या ने कहा कि राहुल ने गरीब और असहाय लोगों के मसीहा बीजेपी के ऐसे सांसद के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें चोटिल किया। यही किसी युवा मोर्चा के छोटे कार्यकर्ता को टच करके देखें तो उनकी औकात पता चल जाएगी। इस बार तो हम लोगों ने चौराहे पर पुतला फूंका है। अगली बार उनके यहां से लेकर दिल्ली कार्यालय और उनके घर में घुसकर उनका घर जलाने का काम करेंगे। उन्हें होश में लाने के लिए पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है।

  • admin

    Related Posts

    पहले OBC आयोग की रिपोर्ट, फिर पंचायत चुनाव—हाईकोर्ट में योगी सरकार का रुख साफ

    लखनऊ यूपी पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय माना जा रहा है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पहले समर्पित ओबीसी आयोग बनाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर…

    कानपुर हिट-एंड-रन पर कानूनी ट्विस्ट: 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, रिमांड पर कोर्ट सख्त

    कानपुर कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शिवम को 20-20 हजार के निजी मुचलके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती