ऐतिहासिक जीत पर भाजपा समर्थकों का जश्न: संगीत, पटाखों और नारों से गूँजा माहौल

 रायपुर

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलते देख बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है. रायपुर के एकात्म परिसर में भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़ने के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ डांस कर जश्न मनाया.

बिहार विधानसभा के चुनाव में सामने आए रुझान को लेकर बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती हैं, इसलिए वहां एनडीए की सरकार बनेगी. पीएम मोदी ने बिहार की जनता का दिल चुरा लिया है. इस रुझान से स्पष्ट है कि बिहार की जनता चाहती है उनका भविष्य नीतीश कुमार और पीएम मोदी के साथ ही है.

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार में काफी विकास किया है. वहीं कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो रही हैं, उन्हें आत्ममंथन की जरूरत है. कभी ईवीएम तो कभी निर्वाचन आयोग को दोष देते हैं. ये उस विद्यार्थी की तरह हैं तो पढ़ाई नहीं करते, एग्जाम हॉल में जाते हैं तो खाली पन्ना छोड़ आते हैं, और एग्जाम लेने वालों को दोष देते हैं.

भाजपा सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार चुनाव में कांग्रेस की ओर से सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए थे. जहां-जहां उनके पैर पड़े, वहां बंटाधार हुआ. छत्तीसगढ़ में भी जिलाध्यक्षों को लेकर टिकट की खरीदी-बिक्री चल रही हैं, भूपेश बघेल जहां-जहां के प्रभारी बने, वहां-वहां की जनता ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया, बिहार का भविष्य एनडीए के साथ है.

admin

Related Posts

विदिशा से शिवराज मामा का मोहभंग या सियासी खेल? रायसेन में बढ़ी उनकी सक्रियता से शुरू हुई चर्चा

रायसेन  मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झुकाव…

वंदे मातरम पर विवाद: कांग्रेस बैकफुट पर, चुप्पी से अल्पसंख्यक नेता नाराज, भाजपा ने लिया आक्रामक रुख

इंदौर  इंदौर के नगर निगम सम्मेलन में ‘वंदे मातरम्’ विवाद से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के दो पार्षदों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाए जाने और विवादित बयान देने पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी