बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का आकस्मिक निधन, सीने में अचानक उठा था दर्द

इंदौर
 मध्य प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कल देर रात वह एक शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। वहां अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद सुबह तक वह घर लौटकर आ गए।

घर आने के बाद उन्होंने खाना खाया जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें आनन-फानन में केवल्य अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा प्रवक्ता की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अस्पताल में बीजेपी के बड़े नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल
इंदौर में तीन साल पहले जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए आए थे। तब यात्रा की तैयारी की सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ वे इंदौर के गुरुद्वारे गए थे। वहां कमलनाथ का विरोध हुआ। इस घटना से नाथ सलूजा को लेकर नाराज थे। इसके बाद सलूजा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने सलूजा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया था और वे काफी सक्रिय थे।

नाश्ते के बाद हो गई थी तबीयत खराब
सलूजा अपने एक मित्र की बेटी की शादी के लिए दो दिन से रिसोर्ट में रुके थे। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी थी। नाश्ते के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी, तो उन्होंने कहा कि मुझे ठीक नहीं लग रहा है।  दोपहर में सलूजा गुरुद्वारा में होने वाले फेरे में भी इस कारण शामिल नहीं हो पाए और सीधे इंदौर लौट आए, लेकिन घर जाते ही तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।

बेटी के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार नरेंद्र सलूजा की बेटी अमेरिका में रहती है। उन्हें आने में 48 घंटे का समय लगेगा। बेटी के अमेरिका से इंदौर आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आखिरी पोस्ट में अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी नरेंद्र सलूजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो पोस्ट की थी।

बीजेपी में आते ही सलूजा ने सिख दंगों का जिक्र किया था शिवराज सिंह चौहान के हाथों बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद नरेंद्र सलूजा ने कहा था- कमलनाथ जी जब मध्यप्रदेश में 1 मई 2018 को आए थे, तो उन्होंने सबसे पहला पत्र देते हुए मुझे अपना मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाया था।

जबसे मैं उनसे जुड़ा, कई लोगों ने कहा था कि 1984 के दंगों में उनका नाम है। मुझे लगता था कि राजनीतिक विद्वेषता के कारण कुछ लोग ऐसा कहते हैं। इस बीच 8 नवंबर को मैं उनके साथ गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व पर इंदौर के खालसा स्टेडियम में गया। वहां पर उन्होंने मत्था टेका।

इसी बीच देश के प्रसिद्ध कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी, जिन पर सिखों की आस्था है उन्होंने जो शब्द कहे, वे मेरे कानों में गूंजने लगे। मैं दो-तीन दिन से सो नहीं पाया। उन्होंने कहा था कि यहां एक ऐसे नेता का सम्मान हो रहा है, जिसने 1984 के दंगों में टायर डालकर लोगों को जिस भीड़ ने जलाया, उसका नेतृत्व किया।

कानपुरी ने कीर्तन करने से मना कर दिया था और इंदौर में कदम नहीं रखने की बात कही थी। उनके वे शब्द थे, जिसने मेरी आत्मा को झकझोर दिया। 8 नवंबर से मैंने कमलनाथ जी से मुलाकात और बात नहीं की। न ही कांग्रेस के लिए काम किया।

admin

Related Posts

लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी, CM मोहन यादव बोले- इस दिन से आएंगे ₹3000 खाते में

भोपाल विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने…

सतत जीवन शैली की ओर अग्रसर महाविद्यालय: ‘वेस्ट टू वेल्थ’ कार्यशाला में नवाचारों की गूंज

भोपाल आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “सतत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग