महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने जारी की उम्मीदवारों सूची

मुंबई

महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन नामों को जगह दी गई है। जिनमें संदीप दिवाकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे का नाम शामिल है। महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीट शेयरिंग के अनुसार, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) इस उपचुनाव में एक-एक उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगी, जबकि बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पांच सीटों के लिए होना है मतदान
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 17 मार्च है और 27 मार्च को मतदान होगा। एनसीपी के नेता अजित पवार ने भी रविवार को दोपहर एक बजे अपने सरकारी आवास पर पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधान परिषद उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। एनसीपी की तरफ से जिन नेताओं को टिकट दिया जा सकता है, उनमें जीशान सिद्दीकी, उमेश पाटील और संजय दौंड का नाम शामिल बताया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति ने विधान परिषद के अपने पांच सदस्यों को विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया था, जिसके चलते विधान परिषद की पांच सीटें खाली हुईं थी। विधान परिषद उपचुनाव के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई थी। जिसके मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 मार्च है। 18 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 मार्च तक नाम वापस लिया जा सकता है। इन सीटों से निर्वाचित होने वाले एमएलसी का कार्यकाल 13 महीने का होगा। 

  • admin

    Related Posts

    सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक की तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल में किया बुलावा

    भोपाल भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा 'गुड्डू' ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए भोपाल में…

    विवादों से नहीं छूट रहीं BJP नेता माधवी, एयरपोर्ट पर एक और एक्शन ने बढ़ाई हलचल

    नई दिल्ली केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और 2024 में हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं कोम्पेला माधवी लता एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका