भाजपा ने ऑडियो जारी करते हुए उत्तम नगर के विधायक पर गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली का आरोप लगाया

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को तीन ऑडियो जारी करते हुए उत्तम नगर के विधायक पर गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली का आरोप लगाया है। नरेश बालियान ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह मामला कई साल पुराना है और फर्जी है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने इसे गलत, ट्रैप और धमकी बताते हुए चैनलों से हटवाया था। कथित ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

गौरव भाटिया और वीरेंद्र सचदेवा ने एक ऑडियो क्लिप को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाते हुए कहा कि ऐसे तीन ऑडियो उनके पास हैं जिन्हें सार्वजनिक किया जा रहा है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा, ' हम ऑडियो क्लिप जारी कर रहे हैं जो आम आदमी पार्टी के वसूली करने वाले विधायक नरेश बालियान की एक गैंगस्टर के साथ बातचीत है। ऐसा व्यवहार है जैसे एक माता के दो भाई। एमएलए बोल रहा है कि फलाना बिल्डर है इससे रुपए वसूल लें और साठगांठ देखिए ऑडियो क्लिप में बिलकुल स्पष्ट है। अंदर डर भी है कहते हैं कि दूसरे फोन पर बात करते हैं, सिग्नल में बात करते हैं, पकड़े ना जाएं। बिल्डर से कहा जा रहा है कि हवाला के माध्यम से रुपए बांट लेंगे आपस में।' भाजपा ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब एक दिन पहले ही विधानसभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला किया था।

गौरव भाटिया ने कहा कि अराजक पार्टी को समझना होगा कि आपको जनता ने इसलिए नहीं चुना है कि कभी आप शराब घोटाला करें और कभी वसूली रैकेट चलाएं। भाटिया ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता है, क्योंकि कुछ समय पहले भी नरेश बालियान का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें इसी तरह की वसूली कर रहे थे। यह दूसरी बार है। मतलब यह एक सिंडिकेट है। गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली की जनता आज त्रस्त है और बदलाव की बेला है। गुंडों और अपराधियों का कुछ दिन का खेला है। उन्होंने मांग की कि नरेश बालियान को पार्टी से निष्कासित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

नरेश बालियान ने क्या कहा?
बालियान ने भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'माननीय हाईकोर्ट कोर्ट ने खुद इसे गलत और ट्रैप और धमकी बताते हुए सभी चैनलों से इस फर्जी खबर को हटवाया था, ये कई साल पुराना मामला है , जब केजरीवाल जी ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं, माननीय कोर्ट ने न्यूज चैनलों को फटकार लगाते हुए वीडियो हटवाया था , बाकी तुम्हें ऐसे देख कर मजा आ रहा है, कुछ काम धाम कर लिए होते तो आज कुछ फर्जी करने की जरूरत नहीं होती। करते रहो मुझे मजा आ रहा है, मनोरंजन हो रहा है। पुलिस तुम्हारी , CBI तुम्हारी और भौंक भी रहे हो तुम। आप विधायक ने 2023 की एक खबर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, 'भाजपा के कुकर्मियों ये कोर्ट का आदेश पढ़ लो तुम्हारे मनोहर कहानियों की खबर पर, और अपनी बकवास चालू रखो और मनोरंजन करते रहो, इस बार 3 सीट भी तुम्हे नहीं लाने देंगे।' नजफगढ़ ड्रेन में नाक डुबा लो।'

  • admin

    Related Posts

    EC पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- लोकतंत्र खतरे में, अघोषित आपातकाल जैसा माहौल

    कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और…

    बंगाल में सियासी हलचल: RG कर पीड़िता की मां को BJP का ऑफर, बयान से बढ़ी अटकलें

    कोलकाता   साल 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बेरहमी से रेप और मर्डर हुआ था, जिससे पूरे राज्य में हंगामा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान