भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करने पर बधाई

भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मध्यप्रदेश पार्टी संगठन को सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई प्रेषित की है। नड्डा ने साेशल मीडिया के जरिए लिखा है, “संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा मप्र संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ एक सौ प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे कोटिश: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 'विकसित भारत' निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।”

नड्डा की टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में डॉ यादव ने लिखा है, “धन्यवाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा मप्र ने संगठन पर्व के अंतर्गत एक सौ प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता हमारे सभी बूथ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा जी और भाजपा, मध्यप्रदेश के पूरे संगठन को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!”

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नड्डा की टिप्पणी के संदर्भ में कहा है, “प्रदेश के संगठन एवं बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा मप्र के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर संगठन को और सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

admin

Related Posts

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर में की समीक्षा

भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विद्युत कंपनी की टीम गंभीरता से कार्य करे। आरडीएसएस के नए कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में…

मुख्यमंत्री यादव आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम