इंदौर में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध का बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने समर्थन किया

इंदौर

 इंदौर में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध का बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने समर्थन किया है. कॉन्सर्ट को लेकर हिंदू संगठनों के विरोध पर बीजेपी विधायक ने कहा है कि यह हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है. इस विरोध का नेतृत्व करने वाले संगठन सही हैं. इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि मालवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां किसी भी तरह की अशांति की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट के दौरान शराब परोसना बिल्कुल गलत है. हम लोग 2047 के स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इस तरह के कार्यक्रम हमारी संस्कृति के लिए ठीक नहीं हैं. इससे व्यक्तिगत विकास में भी बाधा आती है. मैं समझती हूं कि इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति कहीं भी नहीं दी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि रविवार की सुबह गायक दिलजीत दोसांझ इंदौर की '56 दुकान' पहुंचे. यहां उन्होंने पोहे का स्वाद चखा. साथ ही इंदौर वासियों को कुछ हेल्थ टिप्स भी दिए. दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर एक मिनट का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि यहां का पोहा बहुत ही मशहूर है, जो कि मुझे हर रोज खाना होता है.पोहे का स्वाद चखने के बाद सिंगर कहते हैं, वाह, वाह!

वीडियो में जहां वह खुद पोहा खाते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बुजुर्ग को भी प्यार से पोहा खिलाते दिख रहे हैं. स्टार के हाथों पोहा खाने के बाद बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है. वीडियो में दिलजीत कुछ फैंस से भी बड़े प्यार से मिलते दिख रहे हैं. एक महिला उन्हें बड़े अदब से फूलों का गुलदस्ता भेंट करती है, जिसे दोसांझ सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं.

इसके बात सिंगर साइकिलिंग करते कुछ लोगों से मुखातिब भी देखे जा सकते हैं. इसमें एक खूबसूरत हसीना भी दिखती है, जिससे एक्टर कहते हैं मैंने आपका वीडियो देखा, बहुत ही प्यारा है. जवाब में वह लड़की दिलजीत दोसांझ को धन्यवाद देती है.

admin

Related Posts

रेल प्रोजेक्ट के लिए बड़े पैमाने पर वन कटान, मध्य प्रदेश में केंद्र से अंतिम स्वीकृति की मांग

इंदौर मध्यप्रदेश में महत्वाकांक्षी महू-खंडवा गेज परिवर्तन परियोजना के तहत घने जंगलों में निर्माण शुरू करने के लिए रेलवे ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति…

अत्यंत दुर्लभ मामला: 13 साल की बच्ची के अबॉर्शन पर हाई कोर्ट ने समय सीमा के बावजूद दी हरी झंडी

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 24 हफ्ते की सीमा पार हो जाने के बाद भी 13 साल की एक रेप पीड़िता को अबॉर्शन कराने की इजाजत दी है। बच्ची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद