करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट मिलने से बीजेपी के नेता मोहन सिंह बिष्ट ने बगावत का बिगुल फूंका, बढ़ाएंगे मुश्किलें

नई दिल्ली
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी जारी होने के बाद बीजेपी के एक नेता ने खुली बगावत कर दी। उनका कहना है कि बीजेपी सोचती है कि किसी ऐरा-गैरा नत्थू खैरा को खड़ा कर जीत जाएगी तो यह उसकी भूल है। कांग्रेस में जाने से इनकार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि वह 17 तारीख से पहले नामांकन करेंगे।

दिल्ली के करावल नगर सीट से पांच बार विधायक रहे बीजेपी के नेता मोहन सिंह बिष्ट ने पार्टी से बगावत का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने इस बार उनका टिकट काटकर इस सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। मोहन बिष्ट ने करावल नगर से 1998, 2003, 2008, 2013 और 2020 में जीत दर्ज की है। आप की लहर में वह 2015 में कपिल मिश्रा से हार गए थे।

टिकट कटने के बाद बिष्ट ने कहा कि निश्चित रूप से बीजेपी को लगता है कि यह उनकी सीट है। बीजेपी से किसी भी ऐरा-गैरा नत्थू खैरा को लड़ा देंगे तो वह जीत जाएगा। यह बहुत बड़ी भूल है। आने वाले दिनों में पार्टी को पता लग जाएगा कि जमीनी कार्यकर्ता की क्या वजूद है। सिर्फ इसी सीट पर नहीं, बुराड़ी, घोंडा, सीलमपुर, गोकलपुरी हो या नंदनगरी। इन सीटों पर बीजेपी का क्या हाल होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा।

बीजेपी नेता ने कहा कि वह पार्टी से यह नहीं कहेंगे कि दोबारा इस पर विचार करे। साथ ही कहा कि पार्टी अगर उन्हें दूसरे जगह से चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह करावल नगर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस में जाने से साफ इनकार किया। निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन, इतना जरूर कहा कि वह 15 या 16 तारीख को नामांकन करेंगे। कहा कि करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट उन उम्मीदवारों में से एक होगा जो चुनाव लड़ रहा होगा।

admin

Related Posts

संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी घोषित, लेकिन विवाद के चलते सोशल मीडिया से हटाई गई लिस्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन विवादों की भेंट चढ़ गया है। शहर अध्यक्ष रविंद्र यती द्वारा मंगलवार को घोषित की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!