MP में भाजपा नेता पर लगा रेप का आरोप, गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने किया निष्कासित

सीधी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को मंगलवार को एक महिला नेता से बलात्कार और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया।

पार्टी के नाम पर महिला से रेप

प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता भी भाजपा की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया। कथित तौर पर आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल पैसे ऐंठने के लिए किया।
रेप के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता का नाम अजीत पाल सिंह चौहान है, जो नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है। अजीत पाल के खिलाफ शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला ने छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

 एफआईआर में कहा गया है कि पीड़ित महिला भी भाजपा की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इसके अलावा पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में अजीत पाल पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने बताया कि एफआईआर के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को आरोपी को रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 308(5), 296 और 251(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप और ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली के गंभीर आरोप शामिल हैं।

अजीत पाल तीन साल पहले तक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे, उनके कई बड़े नेताओं से भी संबंध हैं, जिनके साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। अजीत पाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुमति से भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अजीत पाल सिंह चौहान को, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हालांकि यह मामला अब काफी हाईप्रोफाइल हो चुका है. जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। चौहान के खिलाफ 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। भाजपा की सीधी जिला इकाई के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

 

admin

Related Posts

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, कोर्ट ने दी 10 साल की सजा, सख्त कार्रवाई जरूरी

इंदौर  मध्य प्रदेश की इंदौर जिला अदालत ने लिव-इन रिलेशनशिप और विवाह के झूठे वादे से जुड़े एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पीड़िता को शादी…

लाड़ली बहनों को 1500 रुपये का तोहफा, आज सीएम मोहन करेंगे 35वीं किस्त ट्रांसफर

आष्टा मध्यप्रदेश की बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 35वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की