भजनलाल सरकार ने लिया अहम फैसला, जयपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और NRI फीस में कमी का ऐलान

जयपुर
 भजनलाल सरकार ने आज हुई कैबिनेट की मिटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं. इन फैसलों के मुताबिक राजधानी जयपुर में महाराणा प्रताप के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी. इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी विधेयक 2025 जयपुर लाया जाएगा. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में एनआरआई कोटे की फीस में कमी करने का भी बड़ा ऐलान किया गया है. वहीं सिविल सेवा नियम को लेकर भी बड़ा फैसला किया गया है. इसक तहत कर्मचारी की मृत्यु के बाद माता–पिता को पहले 30 फीसदी पेंशन मिलती थी. लेकिन अब कैबिनेट ने नियम 62 (3) को विलोपित कर दिया है. अब मृतक कर्मचारी के माता–पिता को भी 50 फीसदी पेंशन मिलेगी.

कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सूबे में लंबे समय से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग उठ रही थी. इसको देखते हुए यह बड़ा और अहम फैसला लिया गया है. संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के जरिये खेलों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा.

मेडिकल कॉलेज में NRI कोटे की फीस में होगी कमी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में NRI कोटे की फीस में संशोधन पर भी बैठक में मुहर लगा दी गई है. पहले NRI की फीस 31 लाख और मैनेजमेंट कोटे की फीस 9 लाख थी. कुल सीटों में 35 फीसदी मैनेजमेंट और 15 फीसदी NRI कोटे की थी. अभी तक इसमें 5 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के प्रावधान थे. इससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों को खासा नुकसान हो रहा था. कैबिनेट ने इसमें संशोधन किया है. अब NRI कोटे की फीस मैनेजमेंट कोटे की ढाई गुणा होगी. इससे अब यह 24 लाख से कम रह जाएगी.

विमंदित या निशक्त बच्चों को शादी के बाद भी पारिवारिक पेंशन मिलेगी
बैरवा और पटेल ने बताया कि सिविल सेवा नियम में पेंशन को लेकर भी कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है. कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके माता–पिता को 30 फीसदी पेंशन मिलती थी. इसमें बदलाव कर मृतक कर्मचारियों के माता-पिता को राहत प्रदान की गई है. अब मृतक कर्मचारी के माता–पिता को भी 50 फीसदी पेंशन मिलेगी. इन तीन बड़े फैसलों के अलावा मानसिक रूप से विमंदित या निशक्त बच्चों को शादी के बाद भी पारिवारिक पेंशन मिलेगी.

राजस्थान पर्यटन सेवा नियमों में भी संशोधन किया गया है
इसे पहले के मुकाबले बढ़ाया भी गया है. पहले इस पेंशन की राशि 8550 रुपये थी. इसे बढ़ाकर अब 13750 रुपये तक कर दिया गया है. पहले शादी के बाद निःशक्त बच्चों को पारिवारिक पेंशन का प्रावधान नहीं था. इसके साथ ही राजस्थान पर्यटन सेवा नियमों में भी संशोधन किया गया है. इसके तहत अब अधिकारी को चौथा प्रमोशन भी मिल सकेगा. वरिष्ठ निदेशक को भी प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा.

admin

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ

जयपुर राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के…

राजस्थान का बजट 2026-27: युवाओं के लिए लोन, सौर ऊर्जा विकास और जल सुविधा योजनाओं पर जोर

जयपुर  राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के 2026-27 के बजट में गांव और शहर की आबादी को नल का पानी देने के लिए 6,800 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!