भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान

 पुष्पराजगढ़ के बेनीबारी मंडल में जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अनूपपुर
 भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का इन दोनों अनूपपुर जिले के समस्त मंडलों में स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है इसी कड़ी में 10 मार्च 2025 को  पुष्पराजगढ़ विधानसभा के बेनीबारी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य  द्वारा कार्यशाला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम  का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौल कर सम्मान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष का वजन 75 किलो ग्राम लड्डुओं से तौल कर किया गया।

आदिवासी अंचल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  हीरा सिंह श्याम ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भाजपा संगठन का एक-एक कार्यकर्ता संगठन की नीव होता है जिसके दम पर आज भारतीय जनता पार्टी बट वृक्ष के रूप में दिखाई दे रही है संगठन के और विस्तार के लिए हम सभी को मिलकर आगे कार्य करना होगा जिससे कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सपने को पूरा कर सके। केंद्र में मोदी  एवं प्रदेश में मोहन सरकार के द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है।

बैगा आदिवासियों की चिंता आज तक किसी सरकार ने नहीं की लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा बैग जनजातीय समाज के लिए विशेष योजना लाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया है। समाज कल्याण की दिशा में भाजपा एवं भाजपा की सरकार निरंतर कार्य करते हुए देश को परम वैभव की शिखर पर ले जाने की ओर अग्रसर है। आयोजित कार्यशाला एवं स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य गोपाल सिंह केशव सिंह धुर्वे प्रवीण सिंह गहरवार अरुण चौकसे उमेश पाठक नरेश मिश्रा राजेंद्र चतुर्वेदी के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह