भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक हैं : भगवानदास सबनानी

भोपाल

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 26 के बरखेड़ी कला में रविवार का दिन विशेष उपलब्धियों भरा रहा। बरखेड़ी कला में दो सीसी रोड निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने महापौर श्रीमती मालती राय के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे के पूरक है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकास के नए आयाम लिखें है, आज देश में ही नहीं विदेशों में भी हमारे प्रधानमंत्री जी का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है,भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही विकास के बल पर ही जनता का भरोसा जीतती आई है, श्रद्धेय अटल जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना से प्रत्येक गांव को मुख्य धारा में जोड़कर गांवों के लिए विकास के सारे रास्ते खोल दिए। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी भी जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।

बरखेड़ी कला में आज हम दो सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं, अति शीघ्र ही यह निर्माण कर चालू हो जाएगा और जनता को सुविधाजनक रास्ते की सुविधा मिल जाऐगी। महापौर मालती राय ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास में हमेशा अपना योगदान देता रहा है, और भाई साहब के साथ मिलकर विकास की योजनाओं को और गति मिल रही है, इस अवसर पर जोन अध्यक्ष श्रीमती आरती अनेजा, पार्षद राजमणि उईके जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा,मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेंद्र मारण, जीवन मारण पुष्पराज सिंह,वंदना परिहार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नगरीकरण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़े समस्त अमले के अवकाश पर प्रतिबंध

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी