वन विहार में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प शुरू

भोपाल
मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। नेचर कैम्प में छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के लिये कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक, स्टेशन भोपाल के 41 छात्रों एवं 3 शिक्षकों ने भाग लिया। कैम्प में सम्मिलित प्रतिभागी छात्रों के साथ वन्य-प्राणी संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वनों की रक्षा के संबंध में विचार साझा कर जागरूकता की समझाईश दी गयी।

कैम्प में विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी और विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही वन, वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसके अलावा बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय वन्य-प्राणियों का अवलोकन भी कराया गया। कॉर्पोरेट, जकाना, कूट, ओपन बिल, स्टॉर्क, वुलीनेक स्टॉर्क, किंगफिशर जैसे पक्षी एवं नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले और पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये। मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिये प्रतिभागियों द्वारा शपथ भी ली गयी। प्रतिभागी छात्रों को विहार वीथिका स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वन्य-प्राणियों से संबंधित एनिमेशन फिल्म भी दिखायी गयी।

कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक, श्री विजय नंदवंशी, सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा और इकाई प्रभारी पर्यटन श्री रविकांत जैन उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    रचनात्मक कंटेंट क्रिएशन ही प्रभावी प्रचार का मूल – आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह का अहम बयान

    प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए रचनात्मक कंटेंट क्रिएशन महत्वपूर्ण : आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह लेखन कौशल में पारंगत अधिकारियों का होता है विशिष्ट स्थान : कुलगुरू तिवारी एमसीयू में जनसंपर्क अधिकारियों…

    प्रदेश के 68 कॉलेजों में एआई कोर्सेस की शुरुआत, आईआईटी दिल्ली से छात्रों को मिलेगी महत्वपूर्ण सुविधा

    भोपाल   मध्यप्रदेश में कॉलेजों के स्टूडेंट के लिए बड़ी पहल की गई है। यहां परंपरागत विषयों से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध कराई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड