विदेशों में चल रहा अरबों का खेल!, भ्रष्टाचार का खुला खेल, ट्रम्प की निजी कमाई , राष्ट्रपति पद बना ट्रम्प का प्रॉफिट प्लान

वाशिंगटन 
अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अब तक कई ऐसे फैसले सामने आए हैं जो संकेत देते हैं कि  सरकारी नीतियां उन लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बदली जा रही हैं, जो या तो ट्रम्प के बिजनेस से जुड़े हैं या फिर उन्हें वित्तीय रूप से सहयोग करते हैं। ट्रम्प के खिलाफ सीधी रिश्वत लेने के सबूत नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा लिया गया हर बड़ा फैसला यह दर्शाता है कि सत्ता में रहते हुए भी वह अपने और अपने करीबी सहयोगियों के आर्थिक हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं ।

क्रिप्टोकरंसी घोटाले से राष्ट्रपति भोज तक 
हाल ही में ट्रम्प ने एक भव्य डिनर का आयोजन किया जिसमें उन्हीं लोगों को बुलाया गया जिन्होंने सबसे अधिक मात्रा में ‘ट्रम्प कॉइन’ (Trump Coin)  नाम की क्रिप्टोकरंसी खरीदी थी। इसमें सबसे बड़ा नाम  जस्टिन सन  का है, जिन्होंने पहले ही ट्रम्प की एक और क्रिप्टो फर्म में ₹640 करोड़ लगाए थे और अब ₹340 करोड़ के ट्रम्प कॉइन खरीदकर डिनर में पहुंचे।ट्रम्प की इस नीति का नतीजा ये हुआ कि SEC (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) ने जस्टिन सन के खिलाफ चल रहे  क्रिप्टो धोखाधड़ी  के मामले को बंद कर दिया।

मेलानिया ट्रम्प और अमेज़न डील 
अमेज़न  ने ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प पर बनने वाली एक डॉक्यूमेंट्री के लिए ₹340 करोड़ की डील  की है। इससे साफ है कि कैसे ट्रम्प परिवार राष्ट्रपति की कुर्सी का व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग कर रहा है। कतर, सऊदी अरब, ओमान और यूएई  में ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स शुरू करने जा रहा है। वियतनाम सरकार  ने हनोई के पास ₹12,847 करोड़ के गोल्फ कॉम्प्लेक्स और हो ची मिन्ह सिटी में ट्रम्प की गगनचुंबी इमारत की अनुमति दी है। ट्रम्प के शपथ समारोह में ही करीब ₹2,000 करोड़ जुटाए गए थे।
 
भ्रष्टाचार का खुला खेल: ट्रम्प की निजी कमाई 
फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार ट्रम्प ने पिछले 9 महीनों में क्रिप्टोकरंसी के जरिए ₹8,569 करोड़ की कमाई की है। इस दौरान सरकार ने कई क्रिप्टो फ्रॉड मामलों में माफियाँ दीं, कई जांच बंद की गईं , वो भी तब, जब कंपनियों ने अपने गुनाह स्वीकार कर लिए थे। इतिहासकार मैथ्यू डैलेक कहते हैं  “डोनाल्ड ट्रम्प आधुनिक युग के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति हैं। वे अपने लालच को सफलता का प्रतीक मानते हैं और इस पर गर्व करते हैं।”  ट्रम्प के कार्यकाल में एक ऐसी संस्कृति पनप रही है जिसमें राजनीति और निजी कारोबार  को घोल दिया गया है। वह सत्ता का उपयोग व्यक्तिगत लाभ और सहयोगियों की रक्षा  के लिए कर रहे हैं, जिससे अमेरिका की लोकतांत्रिक संस्थाओं और वैश्विक प्रतिष्ठा  पर गहरा आंच आ रही है।

  • admin

    Related Posts

    यूक्रेन युद्धविराम विवाद के बीच रूस-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा

     नई दिल्ली पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के विफल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत…

    धर्म, समानता और अधिकारों की टकराहट: सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों वाली संविधान पीठ ने ऐसी सुनवाई शुरू की है, जिसका असर सिर्फ केरल के सबरीमाला मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यह मामला अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका