बीकानेर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चार युवकों की मौत

बीकानेर,

 बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। घटना शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग NH-11 (जैसलमेर रोड) पर हुई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक एक शादी समारोह में काम करके लौट रहे थे। देर रात करीब 2 बजे वे नाल बड़ी गांव की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्कॉर्पियो के अगले पहिए तक निकल गए और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ओमप्रकाश (29) पुत्र गंगाराम, राहुल (25) पुत्र चोरुराम, कोजूराम उर्फ श्यामलाल (18) पुत्र बिरजू राम और गोर्धन (30) पुत्र चोरुराम के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद फरार हो गया।

रविवार दोपहर चारों युवकों का अंतिम संस्कार नाल गांव में किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे, जिनकी आंखें नम थीं। हादसे की खबर सुनकर खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल भी पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    विधायक ने पीड़ितों के लिए माँगा मुआवजा, 14 लड़कियों का ‘अश्लील फोटो’ ब्लैकमेल कांड विधानसभा में गूंजा

    अजमेर. राजस्थान का चर्चित 'अजमेर ब्लैकमेल कांड' एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के बीच गुरुवार को 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड की पीड़िताओं के…

    ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस कर रहा हैरान, 93 साल की बुजुर्ग महिला का होगा DNA टेस्ट

    जयपुर. राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बेहद पेचीदा और भावनात्मक मामले में कानून की नई लकीर खींची है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एक 93 वर्षीय महिला को यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा