बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

पटना

गृह विभाग के निर्देश पर केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए https://csbc.bihar.gov.in पर क्लिक करना होगा। बिहार पुलिस में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयन हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार राज्य में वर्ष 2023 में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के लिए दिनांक 09.06.2023 को विज्ञापन संख्या 01/2023 पर्षद के वेबसाइट एवं राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। रिजल्ट और पोस्टिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा अगस्त महीने में 07, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त.2024 को एक-एक पाली में आयोजित की गयी।शारीरिक दक्षता परीक्षा 09 दिसम्बर, 2024 से 10 मार्च, 2025 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना में  आयोजित किया गया।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 86,539 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 40,112 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। इनमें से 7,623 अभ्यर्थी दौड़ के बाद हुए अन्य शारीरिक परीक्षणों तथा दस्तावेज संवीक्षा में अन्यान्य कारणों से असफल हो गये। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण कोटि आदि अर्हता रखने वाले 32,489 अभ्यर्थी सफल हुए, जो चयन में योग्य पाये गये, जिसमें 17059 महिला, 15422 पुरुष एवं 08 ट्रांसजेन्डर अभ्यर्थी हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची/परीक्षाफल प्रकाशित गया। उक्त 32,489 सफल अभ्यर्थियों में से मेधा क्रमानुसार तथा रिक्ति के अनुसार आरक्षण कोटि वार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 21,391 है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 21 हजार 391 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। इसमें 10 हजार 205 पुरुष, 11 हजार 178 महिला और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। इसमें 30 बिहार राज्य में नामांकित एवं प्रशिक्षित गृहरक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं। कोटिवार आरक्षण के आधार पर गैर आरक्षित वर्ग के 8 हजार 556, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 2 हजार 140, पिछड़ा वर्ग के 2 हजार 570, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3 हजार 842, अनुसूचित जाति के 3 हजार 400, अनुसूचित जनजाति के 228 और पिछड़े वर्ग की महिला कोटि के 655 अभ्यर्थी शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: वायु सेना ने बढ़ाई आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया फिर होगी शुरू

     नई दिल्ली इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा एक वर्ष बढ़ा दी है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए साढ़े 17 से…

    JEE Main 2026: 2 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, 99+ पर्सेंटाइल के टॉपर्स की लिस्ट देखें

     नई दिल्ली      National Testing Agency (NTA) ने Joint Entrance Examination Main (JEE Main) 2026 सत्र 1 के पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन