Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरुरी

बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। आवेदक केवल अपने स्थायी निवास जिले की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक जिलों के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

Bihar Home Guard Bharti Documents List: आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक या समकक्ष)
  • इंटरमीडिएट (12वीं) पास का प्रमाण पत्र
  • आरक्षण के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Bihar Homeguard Vacancy 2025: ऑनलाइन होगा आवेदन
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जो भविष्य में किसी भी जानकारी के लिए आवश्यक होगा। यह नंबर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले गलत जानकारी को सुधार सकते हैं, लेकिन नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और आवेदन किए गए जिले में कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

Bihar Home Guard Bharti: इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती में कुल 15,000 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 5,094 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के 6,006 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1,495 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 2,399 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के159 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 2,694 पद और पिछड़ा वर्ग (BC) के1,800 पद शामिल हैं।

Bihar Homeguard Notification: बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। यह योग्यता 1 जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा, न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

  • admin

    Related Posts

    NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लाइव, गलती करने पर रद्द हो सकता है आवेदन

    नई दिल्ली  अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नीट यूजी 2026 आपके लिए सबसे बड़ा पड़ाव है। आज से नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो…

    1.5 लाख पदों पर रेलवे में भर्ती का मौका, युवाओं के लिए जानें पूरी डिटेल

     नई दिल्ली भारतीय रेल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है. राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल