बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा: कॉपी जांच शुरू होने की तारीख और रिजल्ट टाइमलाइन

बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के छठे दिन सोमवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। राज्य के सभी 1699 केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसी के साथ मैट्रिक में सभी मुख्य विषयों की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 13 मार्च 2026 को ही संपन्न हो गई है। अब लाखों परीक्षाओं को अपने रिजल्ट का इंतजार है। बिहार बोर्ड ने भी मैट्रिक व इंटर की कॉपियों की चेकिंग का कार्य तेजी से करने के लिए कमर कस ली है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह कार्य 10 मार्च तक किया जाएगा।

मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो से होगा

बीएसईबी ने वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर 2 मार्च से शुरू होगा और 13 मार्च तक चलेगा। बोर्ड ने विषयवार सह-परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों का चयन कर नियुक्ति पत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। समिति ने विद्यालयों के प्रधानों से कहा है कि वे डीईओ कार्यालय से विद्यालय में अद्यतन रूप से कार्यरत शिक्षकों के नियुक्ति पत्र स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त कर संबंधित शिक्षक को उपलब्ध कराते हुए मूल्यांकन कार्य हेतु विरमित करना सुनिश्चित करें।

कब तक आएगा बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले मैट्रिक (bihar board 10th result 2026) और इंटर रिजल्ट (bihar board 12th result 2026) जारी करने की तैयारी कर रहा है। मार्च माह के अंत में मैट्रिक व इंटर दोनों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1317846 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।

पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 89.66 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.77 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 82.75 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट र्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 – 473 अंक (94.6 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया था। प. चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 फीसदी) प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1) हासिल कर टॉप किया था।

 

admin

Related Posts

शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर? एंटीसिपेटरी बेल के लिए हाईकोर्ट में याचिका

प्रायगराज  शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर? अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद यौन शोषण मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।…

डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में आने का दिया निमंत्रण

उप मुख्यमंत्री की जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल से लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर व नवाचार पर चर्चा   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में केल्स्टरबाख के मेयर, राउनहाइम के मेयर तथा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम